मुंबई में मीडिया और मनोरंजन पर आयोजित होने वाले तीन दिवसीय फिक्की फ्रेम्स में इस साल फिल्म निर्देशक ओनीर और मशहूर अदाकारा शबाना आजमी एलजीबीटीक्यू समुदाय को लेकर हिंदी सिनेमा की बदलती सोच पर चर्चा करेंगी।
फिक्की फ्रेम्स का इस साल के आयोजन में एलजीबीटीक्यू समुदाय पर एक खास सत्र रखा गया है जिसमें फिल्मकार ओनीर, हंसल मेहता, श्रीधर रंगायन, अभिनेत्री शबाना आजमी और अभिनेता मनोज बाजपेयी के साथ ही एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा की राइटर गजल धालीवाल भी हिस्सा लेंगी।
ओनीर कहते हैं, 'यह चर्चा एक प्रोग्रेसिव संदेश का प्रसार करने और फिल्मकारों को इस विषय की ओर आकर्षित करने में मददगार होगी। मुझे खुशी है कि इस मंच पर दर्शकों को शिक्षित करने के लिए समान विचारधारा वाले फिल्म निर्माता और कलाकार साथ आ रहे हैं।''
फिक्की फ्रेम्स में इस सत्र को आयोजित करने का मकसद एलजीबीटीक्यू समुदाय के महत्व को सामने लाना है और उनकी समस्याओं पर प्रकाश डालना है। यह सम्मेलन मुंबई में 12 से लेकर 14 मार्च तक होने जा रहा।