कई हिट के बाद हिस्से आई असफल फिल्म
महेश भट्ट ने हाल ही में सिद्धार्थ कनन के साथ बातचीत में फिल्म 'शानदार' (2015) की असफलता का जिक्र किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस फिल्म की असफलता का उन पर लंबे समय तक असर रहा। इस फिल्म में आलिया के साथ शाहिद कपूर नजर आए थे। महेश भट्ट ने कहा, 'आलिया को जब अपनी पहली असफलता का स्वाद चखना पड़ा, जो कि फिल्म 'शानदार' थी तो वह इससे पूरी तरह हिल गई थी। यह फ्लॉप फिल्म क्योंकि कई हिट फिल्मों के बाद उसके हिस्से आई'।
Lokah Chapter 2: सामने आई ‘लोका चैप्टर 2’ की झलक, दुलकर सलमान के साथ नजर आएगा यह स्टार
बोले- 'आखिर सितारे भी आम इंसान होते हैं'
हमेश भट्ट ने आगे कहा, 'भले ही वह बाहर से एक सख्त लड़की हो, लेकिन असफलता तो असफलता ही होती है'। उन्होंने कहा कि असफलताएं हमें याद दिलाती हैं कि सितारे भी आम इंसान होते हैं, जिन्हें भी दूसरों की तरह असफलताओं का सामना करना पड़ता है'।
हर कलाकार को उतार-चढ़ाव से गुजरना पड़ता है
महेश भट्ट ने यह भी कहा कि सिनेमा के दिग्गज भी बॉक्स ऑफिस पर असफलताओं से अछूते नहीं रहे। उन्होंने कहा, 'ऐसा कुछ आपको याद दिलाता है कि आप भी एक साधारण इंसान हैं। मौत आपके घर में भी होगी। असफलता के साथ आपका भी ऐसा ही रिश्ता होगा। इस इंडस्ट्री में ऐसा कोई भी व्यक्ति नहीं है, जिसने ऐसा कुछ न देखा हो। राज कपूर साहब जैसे महान कलाकारों सहित'। महेश भट्ट ने इस बात पर जोर दिया कि चाहे शोहरत हो या रुतबा, हर कलाकार को अपने हिस्से के उतार-चढ़ाव से गुजरना ही पड़ता है।