‘बीए पास’ से बनी बोल्ड पहचान को शिल्पा शुक्ला इन दिनों सफलता को खूब एंजॉय कर रही हैं। रंगमंच की कलाकार रहीं और ‘चक दे इंडिया’ से दर्शकों का ध्यान खींचने वाली शिल्पा का कहना है कि सेक्स जिंदगी में जरूरी है, लेकिन संबंधों को जिंदा रखने के लिए सिर्फ वही काफी नहीं है।
बीए पास फिल्म में एक अतृप्त पत्नी की भूमिका निभाते हुए फिल्म में बेहिचक अंतरंग दृश्य करने वाली शिल्पा के अनुसार "अगर कोई संबंध सिर्फ सेक्स से शुरू हो कर सेक्स पर ही खत्म हो जाता है तो इसका कोई अर्थ ही नहीं है। केवल सेक्स के आधार पर दो लोगों के संबंध हमेशा के लिए नहीं बने रह सकते।"
हालांकि वे यह कहने से नहीं हिचकतीं कि इसमें मजा बहुत है। लोग भले ही शिल्पा को उनके बिंदास रोल के लिए याद कर रहे हैं, लेकिन वे सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में भी सक्रिय हैं।
वह बिहार में अपने गांव में लड़कियों का एक स्कूल चलाती हैं। यह स्कूल उनसे पिता ने शुरू किया था और पिता के न रहने के बाद शिल्पा और उनके भाई तेनजिन प्रियदर्शी स्कूल की जिम्मेदारी उठा रहे हैं। शिल्पा बहुत आध्यात्मिक हैं और तेनजिन दलाला लामा के शिष्य हैं।