ताजा मामला आलिया भट्ट की नई फिल्म हम्टी शर्मा की दुल्हिनया को लेकर है। इस फिल्म का ट्रेलर जारी हो गया है। फिल्म के ट्रेलर में आलिया भट्ट पर एक चुंबन फिल्माया गया है। सेंसर बोर्ड को उस सीन पर ऐतराज है। सेंसर बोर्ड चाहता है कि यह सीन इस फिल्म से हट जाए।
एक्सपोज के साथ भी ऐसा
हिमेश रेशमिया की मुख्य भूमिका वाली फिल्म 'द एक्सपोज' में क्लीवेज की भी चर्चाएं इसी वजहों से रहीं हैं। इस फिल्म के एक सीन में एक लड़की को कुछ उसी अंदाज में छिनी हुई साड़ी में दिखाया गया उसी अंदाज में 'राम तेरी गंगा मैली' फिल्म में मंदाकिनी अंग प्रदर्शन कर चुकी हैं। अब इस सीन पर सेंसर बोर्ड को आपत्ति है।
सनी लियोनी के क्लीवेज
रागिनी एमएमएस 2 में सनी लियोनी के क्लीवेज की खूब चर्चा रही है। सेंसर बोर्ड चाहता था कि वह दृश्य जिसमें सनी लियोनी के क्लीवेज को बोल्ड तरीके से दिखाया जा रहा है उन्हें पूरी तरह से हटा दिया जाए। सेंसर बोर्ड की इस मामले में ज्यादा नहीं चली। सेंसर बोर्ड ने फिल्म के कुछ दृश्य तो काटे लेकिन क्लीवेज के दृश्य पूरी तरह से नहीं हटे।
पुरानी फिल्मों में भी क्लीवेज
पुरानी फिल्मों में नायिकाओं के एक्सपोजर और क्लीवेज प्रदर्शन की बात जब-जब आती है तब-तब राजकपूर की फिल्में याद की जाती हैं। सत्यम शिवम सुंदरम, राम तेरी गंगा मैली और बॉबी जैसी फिल्में इसकी बड़ी उदाहरण हैं।
राजकपूर की फिल्म 'राम तेरी गंगा मैली' तो आपको याद ही होगी। इसमें नायिका मंदाकिनी ने पारदर्शी साड़ी में झरने में नहाने का दृश्य किया था।