फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंसर बोर्ड को अच्छा नहीं लगा आलिया का किस

Sat, 24 May 2014 08:35 AM IST
अमर उजाला दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
सेंसर बोर्ड को आलिया भट्ट का चुंबन अच्छा नहीं लगा। लेकिन आलिया भट्ट का यह किस आपको अच्छा लग सकता है।
विज्ञापन


हिंदी फ़िल्मी जगत के कई लोगों का मानना है कि नई सरकार के आने के बाद फिल्मों में कई चीज़ें बदल जाएंगी.

बोर्ड ने आलिया भट्ट और वरुण धवन की आने वाली फिल्म ‘ ‘हंप्टी शर्मा की दुल्हनिया की शादी’ के प्रोमो पर उंगली उठाई है।

सेंसर बोर्ड निर्माताओं से चाहता है कि फिल्म के ट्रेलर से आलिया और वरुण के चुंबन सीन को निकाल दिया जाए।

ख़बरों के मुताबिक़ बोर्ड का कहना है कि इस सीन को दूर से दिखा सकते हैं पर ज़ूम करके नहीं।

ये फिल्म करण जौहर के बैनर धर्मा प्रोडक्शन्स ने बनाई है. करण की टीम का कहना है कि इससे पहले बनी उनकी दो फिल्मों ‘हंसी तो फँसी’ और ‘2 स्टेट्स’ के प्रोमो में भी चुंबन दृश्यों का इस्तेमाल था तो अब क्या समस्या हो गई। फ़िलहाल धर्मा प्रोडक्शन को हंप्टी शर्मा की दुल्हनिया के चुंबन सीन को फिल्म के ट्रेलर से काटना पड़ेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें