बॉलीवुड के खिलाड़ी यानी अक्षय कुमार इन दिनों लगातार अपनी आने वाली फिल्म 'सेल्फी' को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। फिलहाल वह लगातार इस फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं। इस बीच उन्होंने सबसे ज्यादा सेल्फी लेने का नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। दरअसल, 'सेल्फी' का प्रमोशन करने अभिनेता मुंबई में अपने फैंस के बीच पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने फैंस के साथ जमकर सेल्फी ली और नया रिकॉर्ड कायम कर दिया।