इंद्र कुमार के निर्देशन में बनी और हिट रही कॉमेडी फिल्म मस्ती की सीक्वल फिल्म 'ग्रांड मस्ती' रिलीज होने वाली है। इस फिल्म के जो पोस्टर जारी हुए हैं वे बेहद अश्लील हैं। इन पोस्टरों में 'देल्ही बेली' फिल्म की झलक मिल रही है।
13 सितंबर को रिलीज होने वाली इस फिल्म में जमकर द्घिअर्थी संवादों का प्रयोग किया गया है। फिल्म के तीनों नायकों ने एक से बढ़कर एक द्घिअर्थी संवादों का प्रयोग किया है।
डबल मीनिंग संवादों के अलावा फिल्म में कई दृश्य ऐसे हैं जो आपको चौंका सकते हैं। इस फिल्म के जारी हुए कुछ दृश्यों में चर्चित फिल्म रही 'देल्ही बेली' की झलक मिल रही है।
इस फिल्म में रितेश देशमुख, विवेक ओबेरायॅ और आफताब शिवदसानी की मुख्य भूमिका है। यह तीनों ही 'मस्ती' फिल्म का भी हिस्सा थे। हालांकि इस फिल्म में नायिकाएं नई हैं।
नायिकाओं में सोनाली कुलकर्णी, मरियम जकीरा, मंजरी फड़निस, कैनात अरोड़ा की मुख्य भूमिका है। कैनात अरोड़ा 90 के दशक की नायिका दिब्या भारती की बहन हैं।