हाल ही में शाहरुख के बारे खबर आई थी कि अंधविश्ववास के चलते उनकी जर्सी काली से बैंगनी में बदलवाई गई थी। लेकिन साथ ही वह यह भी कहते है कि मैं बिलकुल भी अंधविश्वासी नहीं हूँ। लेकिन उनके कार के नंबर प्रेम (555) के बारे में अच्छे से जानते है। शाहरुख का मानना है कि इस नंबर की वजह से उनकी दुनिया में कई सारे बदलाव आए हैं। हालांकि वह अब इस विषय पर बात करने से बचते हैं।
विज्ञापन
आमिर खान को डेट का फोबिया
आमिर खान को लगता है कि क्रिसमस का दिन उनके लिय भागयशाली है और इसीलिए वह अपनी सभी फ़िल्में 25 दिसंबर को ही प्रदर्शित करना चाहते है। उनकी 2007 से लेकर अब तक कि फ़िल्में क्रिसमस के दिन ही रिलीज होती हुई आ रही है। साथ ही उनकी फ़िल्में बॉक्स ऑफिस पर कमाल का व्यापार भी करती आ रही है। बल्कि सुनने में तो यहाँ तक भी आया था कि आजाद के जन्म की योजना भी इसी हिसाब से बनाई गई थी।
विद्या बालन की साड़ी
'डर्टी पिक्चर' के बाद से विद्या बालन लाल रंग को लेकर अंधविश्वासी हो गई है। यहाँ तक कि फ़िल्म 'फरारी की सवारी' के टाइटल गाने में भी उन्होंने हरी पोशाक फिट होने के बावजूद लाल रंग की ही साड़ी पहनी थी। इसके अलावा वह काजल के लिए भी पाकिस्तानी ब्रैंड को लेकर अंधविश्वासी है।
कैटरीना कैफ की धार्मिकता
यह लंदन की गौरी हमेशा ही अपनी फ़िल्म के रिलीज होने से पहले अजमेर स्थित सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह पर जाती है। वहीं नमस्ते लंदन के समय एक पवित्र स्थान पर स्कर्ट पहन कर जाने को लेकर काफी बाते हुई थी लेकिन इन विवादों से अलग कहा जा सकता है कि वह अपनी इस समय भी वहाँ अपनी फ़िल्म के की सफलता के लिए ही प्रार्थना करने गई थी।
रणबीर कपूर का लकी नंबर
रणबीर कपूर अपनी माँ नीतू का उनके भाग्यशाली आकर्षण (लकी चार्म) बहुत के रूप में बहुत सम्मान करते है। साथ ही उनकी कार के नंबर में भी आठ नंबर आता है, जो नीतू का जन्मदिन भी है। यही नहीं उनकी कुछ फिल्मों के प्रोमोशन में भी नीतू को उपस्थित देखा गया लेकिन दुर्भाग्यवश उनकी फ़िल्म 'बेशर्म' में उनकी माँ की उपस्थिति कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई।
सलमान खान का ब्रेसलेट
सलमान खान के सीधे हाथ में हमेशा एक ब्रेसलेट दिखाई देता है। जो कि उनका लकी चार्म है। उन्हें लगता है कि यह उनके लिए एक रक्षक है।और इसे पहनकर ऑनस्क्रीन भी इठलाते रहते है। इसके अलावा भी सलमान अपनी फ़िल्म को ईद पर प्रदर्शित करने के लिए अंधविश्वासी है।और उन्होंने इस अन्धविश्वास को अपनी फल्म 'वांटेड', 'दबंग', 'बॉडीगार्ड', 'एक था टाइगर' और जय हो से की थी। वहीं इस बार 2015 में ईद पर आ रही शाहरुख की फ़िल्म के चलते सलमान अपनी फ़िल्म को दीवाली पर प्रदर्शित करेंगे।
संजय की ही तरह करीना और सैफ भी नंबर को लेकर अंधविश्वासी है। वह अपने लिए 3 और 7 नंबर को भाग्यशाली मानते है। उन्होंने अपनी कार के नंबरों में भी इन्हें शामिल किया है। जो उनके जन्म की तारीखों का जोड़ है। यह दोनों कई काम करने से पहले इन नंबरों का खास ख्याल रखते हैं।