फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिर क्या है आमिर की पीके का चक्कर?

Mon, 10 Feb 2014 08:50 AM IST
कमल/फीचर डेस्क दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
हर बड़ी फिल्म की ख्वाहिश होती है कि उसकी तारीख ऐसी हो कि लोग सबकुछ भुलाकर सिर्फ थियेटर में ही आएं। सलमान खान और शाहरुख ही नहीं, लगभग सभी बड़े फिल्म निर्माताओं ने सालभर में कुछ ऐसी ही तारीखों को मार्क कर लिया है और अपने सभी महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट्स उन तारीखों में रिलीज करते हैं।
विज्ञापन


अब आमिर खान को ही लें। उनकी `पीके’ बहुत दिनों से बन रही है। इसकी रिलीज जून में तय थी, पर अब यह इस साल क्रिसमस में होगी। इस निर्णय ने बड़े प्रोडक्शन हाउसेज में हंगामा बरपा कर दिया है। क्रिसमस को कैश कराने के लिए शाहरुख खान की 'हैप्पी न्यू ईयर' और जॉन अब्राहम स्टारर 'वेलकम बैक' तैयार थीं। अब आमिर भी बन गए उनके प्रतिद्वंद्वी।

शाहरुख खान से 2012 की दीपावली पर अजय देवगन 'सन ऑफ सरदार' के साथ टकराए तो उन दोनों के अलावा यशराज, शाहरुख और काजोल के आपसी रिश्ते भी टूटे। एकता कपूर ने अगस्त, 2013 में 'चेन्नई एक्सप्रेस' के साथ रिलीज डेट का विवाद किया तो शाहरुख की फिल्म ने 'वंस अपॉन अ टाइम इन मुंबई दोबारा' के परखच्चे उड़ा दिए।
विज्ञापन


अब आमिर खान के इस निर्णय से हड़कंप मचा हुआ है। आमिर से कोई टकराना नहीं चाहता। रणबीर कपूर की 'बॉम्बे वेलवेट', शाहरुख की  'फैन' और जॉन अब्राहम की 'वेलकम बैक' ने दिसंबर में ही रिलीज करने का फैसला लिया था, लेकिन अब उन्हें `पीके’ से दर्शक छिन जाने का डर है।

सुनते हैं कि प्रोड्यूसर फिरोज नाडियाडवाला इसे दीपावली पर ही रिलीज करने की तैयारी कर रहे हैं। वह इसे शाहरुख की `हैप्पी न्यू ईयर’ के साथ रिलीज करने को खतरा मान रहे हैं। वहीं शाहरुख ने चोट की बात कहते हुए `फैन’ की रिलीज 2015 की कर दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें