फिल्म 'न्यूटन' राजकुमार राव की दमदार एक्टिंग और अच्छी स्क्रिप्ट की वजह से ऑस्कर में जाने वाली हो, लेकिन दो दिन के कलेक्शन में 'भूमि' से पिछड़ गई है...
पढ़ें- राजकुमार राव की 'न्यूटन' को लगी नजर, ऑस्कर में आने के 24 घंटे बाद ही आई ये बुरी खबर
विज्ञापन
2 of 4
Newton
- फोटो : Newton
ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक फिल्म 'न्यूटन' ने रिलीज के पहले दो दिन में 3.48 करोड़ का कारोबार किया है। तरण आदर्श ने ट्वीट कर बताया कि राजकुमार राव की फिल्म 'न्यूटन' ने अपने पहले दिन 96 लाख रुपए कमाए हैं। जबकि दूसरे दिन इस फिल्म ने 2.52 करोड़ कमाए। वहीं फिल्म 'भूमि' ने अपने पहले दो दिन में 4.72 करोड़ रुपए का कारोबार किया है।
#Newton shows REMARKABLE 162.5% GROWTH on Sat... Fri 96 lakhs, Sat 2.52 cr. Total: ₹ 3.48 cr. India biz.
— taran adarsh (@taran_adarsh) September 24, 2017
विज्ञापन
3 of 4
Newton
- फोटो : Newton
इस फिल्म को 350 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। 8-10 करोड़ में बनी इस फिल्म को क्रिटिक्स की तरफ से काफी सरहाना मिली है। बता दें कि ये फिल्म रिलीज होने के 24 घंटे के अंदर ही पायरेसी का शिकार हो गई थी। जिसकी वजह से माना जा रहा है कि इसका असर फिल्म की कमाई पर भी पड़ सकता है।
फिल्म 'न्यूटन' एक युवा सरकारी क्लर्क न्यूटन कुमार की कहानी है जिसे नक्सल प्रभावित क्षेत्र में एक गांव में चुनाव कराने की जिम्मेदारी दी जाती है। फिल्म में यह एक ऐसा गांव दिखाया गया है जहां लोगों को इलेक्शन क्या होता है यह तक नहीं पता होता है।