निर्देशक विशाल भारद्वाज की फिल्म 'रंगून' ने पहले दिन धीमी शुरुआत की थी और दूसरे दिन भी उसकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। फिल्म दूसरे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर कोई जादू नहीं चला सकी। दूसरे दिन फिल्म ने 7.5 करोड़ रुपये का ही कारोबार किया। शुक्रवार को महाशिवरात्रि की छुट्टी होने के बावजूद फिल्म दर्शकों को स्क्रीन तक नहीं खींच पाई थी। इसके बाद शनिवार को भी फिल्म की एक ही हालत रही। फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर करीब 5.10 करोड़ रुपये का ही कारोबार किया था। आपको बता दें कि फिल्म रंगून विशाल भारद्वाज की अब तक की सबसे हाई बजट फिल्म है जिसकी लागत करीब 80 करोड़ रुपये है। इसकी कहानी द्वितीय विश्व के समय को दर्शाती है।
सैफ अली खान, शाहिद कपूर और कंगना रनौत ने भी अपने किरदारों को बखूबी निभाने की कोशिश की है लेकिन इन सबके बाद भी इसका बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड काफी खराब दिखाई दे रहा है।