फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hansal Mehta: हंसल मेहता का बड़ा खुलासा, बोले- राजकुमार राव को 'शाहिद' में कास्ट नहीं करना चाहते थे निर्माता

Sun, 11 Jun 2023 11:16 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

हंसल ने कहा, “मुझे शाहिद आजमी की कहानी मिली और मेरा जीवन फिर से शुरू हो गया। मूल रूप से मुझे अपनी आवाज फिर से मिल गई और उस आवाज को खोजने में मेरी प्रेरणा राजकुमार थे।"
विज्ञापन
हंसल मेहता, राजकुमार राव - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हंसल मेहता इन दिनों अपनी वेब सीरीज 'स्कूप' की वजह से लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। इस शो को लोग काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। सीरीज को मिल रही तारीफ के बीच निर्देशक ने अपनी फिल्म 'शाहिद' को लेकर चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। उन्होंने कहा कि उनकी 2012 की फिल्म 'शाहिद' के निर्माता शुरू में राजकुमार राव को फिल्म में लेने से झिझक रहे थे, क्योंकि अभिनेता उस समय इंडस्ट्री में नए थे। इस वजह से मेकर्स उन पर अपना पैसा लगाने को तैयार नहीं थे। हालांकि, राजकुमार से व्यक्तिगत रूप से मिलने के बाद हंसल की राय अलग थी। निर्देशक ने बताया कि किसी तरह उन्होंने निर्माताओं के दिमाग को बदलने में कामयाबी हासिल की और उन्हें राजकुमार को फिल्म में लेने के लिए राजी किया।

विज्ञापन

Mangal Dhillon: अभिनेता मंगल ढिल्लों का निधन, यशपाल शर्मा ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी

हंसल ने की राजकुमार की तारीफ
ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे के साथ एक साक्षात्कार में हंसल ने कहा, “मुझे शाहिद आजमी की कहानी मिली और मेरा जीवन फिर से शुरू हो गया। मूल रूप से मुझे अपनी आवाज फिर से मिल गई और उस आवाज को खोजने में मेरी प्रेरणा राजकुमार थे। बहुत सारे सितारों को शाहिद की स्क्रिप्ट भेजी गई थी, लेकिन या तो स्टार मेरे साथ काम नहीं करना चाहता था, या अगर स्टार मेरे साथ काम करना चाहता था, तो वह शाहिद के लिखे जाने के तरीके को बदलना चाहता था। मैं भी अपनी बात पर कायम रहा। मैंने कहा, 'या तो यह ऐसे ही रहेगी या यह फिल्म नहीं बनेगी'।
Anupriya Goenka: सेक्रेड गेम्स में इंटीमेट सीन के दौरान कैसा था सैफ का रवैया? अनुप्रिया गोयनका ने किया खुलासा
विज्ञापन

मेकर्स ने किया था फंडिंग से इनकार
उन्होंने आगे कहा, "और उस प्रक्रिया में, मुकेश छाबड़ा, अनुराग कश्यप ने मुझे राजकुमार से मिलवाया। वे कहते रहे कि राजकुमार से मिल लो। मैंने कहा मैं उससे नहीं मिल सकता। मैं उसका क्या करूंगा? उस समय मेरे पास पैसे नहीं थे, तब प्रोड्यूसर ने कहा था कि अनुराग राजकुमार को आपके पास भेजने वाले हैं। मैं इसकी फंडिंग नहीं कर रहा हूं। मैं राजकुमार के लिए पैसा नहीं लगा रहा हूं।'' हंसल ने बताया कि तब वह बहुत नए थे। उस समस उन्होंने हाल ही में लव, सेक्स और धोखा किया था।”
Sidhu Moose Wala: इलेक्ट्रिकल इंजीनियर शुभदीप से ऐसे बने थे गायक सिद्धू मूसेवाला, आज भी कायम है गानों का जलवा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें