स्वरा भास्कर की फिल्म 'अनारकली ऑफ आरा' का हाल ही में ट्रेलर रिलीज हुआ जिसे खूब पसंद किया गया। हालांकि इसके कुछ सीन्स पर सेंसर बोर्ड को आपत्ति थी जिन्हें हटाने के लिए भी पूछा गया। फिल्म की टीम इन सीन्स को हटाने के लिए तैयारी कर ही रही थी लेकिन ये अब लीक कर दिए गये हैं जो यूट्यूब पर खूब वायरल हो रहे हैं।
बता दें कि जो सीन्स सेंसर बोर्ड ने फिल्म से हटाने की मांग की है, वो फिल्म में नहीं दिखेंगे। लीक हुए सीन्स में स्वरा भास्कर का बैकलेस सीन के अलावा वो सीन भी शामिल है जब स्टेज पर एक शख्स उनके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश करता है।
देखिए 'अनारकली ऑफ आरा' के लीक हुए सीन -