रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ स्टारर फिल्म 'जग्गा जासूस' 14 जुलाई को रिलीज हो रही है। फिल्म के निर्देशक अनुराग बसु की इस फिल्म में रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ लीड रोल में दिखाई देंगे। हालांकि दोनों के ब्रेकअप के चलते कयास लगाए जा रहे थे कि यह फिल्म बीच में ही लटक सकती है।
लेकिन दोनों ही कलाकारों ने प्रोड्यूसर और डायरेक्टर की उम्मीदों पर खरा उतरते हुए इस फिल्म को पूरा किया। बता दें फिल्म में रणबीर कपूर और कैटरीना के साथ गोविंदा, सायानी गुप्ता और अदा शर्मा भी नजर आएंगे।
फिल्म की कहानी एक युवा डिटेक्टिव के बारे में हैं जो अपने गुमशुदा पिता की तलाश में निकलता है। बहरहाल फिल्म के सेट से सयानी ने एक फोटो शेयर किया है। जिसे देखकर तो यही लग रहा है कि दोनों ने ब्रेकअप के बावजूद फिल्म के सेट पर एकसाथ काफी अच्छा समय बिताया है।
To mark the debut of the goddess on Instagram.. here's a blurry memory (thanks to Ranbir) post wrap! @katrinakaif Welcome aboard! @jaggajasoosdisney
A post shared by Shyoni (@sayanigupta) on Apr 27, 2017 at 12:44pm PDT
फिल्म 'जग्गा जासूस' के डायरेक्टर अनुराग बसु है। इस फिल्म में सयानी एक छोटी लड़की के किरदार में दिखाई देंगी। फिल्म के बारे में सयानी ने बात करते हुए बताया कि, ‘अनुराग दादा बहुत जीनियस शख्स हैं और यह किरदार हमेशा मेरे दिल के बहुत करीब रहेगा। जो लोग मुझे इस किरदार में देखेंगे, वह यकीन नहीं कर पाएंगे।’
ये भी पढ़े- भल्लाल की साजिश और कटप्पा का विद्रोह, जानें बाहुबली 2 का असल सस्पेंस