फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सयानी गुप्ता के फिल्मों में आने पर अजीब था मां का रिएक्शन, एक्ट्रेस को दी थी बड़ी धमकी

Thu, 22 Jan 2026 09:34 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Actress Sayani Gupta Talk About Her Career: सीरीज 'फोर मोर शॉट्स प्लीज' में नजर आईं सायनी गुप्ता लंबे समय से अभिनय की दुनिया में सक्रिय हैं। वह वेब सीरीज और फिल्मों में काफी काम कर चुकी हैं। लेकिन एक्टिंग की दुनिया में आना उनके लिए आसान नहीं था। कई मुश्किलों को पार करके वह फिल्मी दुनिया का हिस्सा बनीं।

विज्ञापन
सयानी गुप्ता - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सायनी गुप्ता ने ‘पगलैट’ और ‘आर्टिकल 15’ जैसी फिल्मों में काम किया है। हाल ही में उनकी एक सीरीज 'फोर मोर शॉट्स प्लीज' का चौथा सीजन रिलीज हुआ। अपने एक हालिया इंटरव्यू में इस एक्ट्रेस ने बताया कैसे अपनी मां और घरवालों के कड़े विरोध के बावजूद फिल्मी दुनिया में आने का अपना सपना पूरा किया।

मां ने दी नस काटने की धमकी 

विज्ञापन

सायनी गुप्ता ने साइरस सेज पॉडकास्ट में एक लंबा इंटरव्यू दिया। यहां अपने करियर को लेकर कई बातें साझा की हैं। उन्होंने बताया कि 21 साल की उम्र में एक अच्छी तनख्वाह वाली कॉर्पोरेट नौकरी थी। जिसे बाद में उन्होंने एक्टिंग के लिए छोड़ दिया। सायनी ने यह भी बताया की मां को उनका फिल्म इंडस्ट्री में आना पसंद नहीं था। मां के कड़े विरोध के बावजूद सायनी ने अपना सपना पूरा किया। वह एफटीआईआई (फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया, पुणे) में दाखिला लेना चाहती थीं। लेकिन मां इसके लिए जारी नहीं थी। सयानी कहती हैं, ‘मां ने कहा कि मैं अगर जाऊंगी तो वह अपनी कलाई काट लेंगी।’ 
सयानी ने आगे कहा, ‘मैं काम के लिए बहुत ईमानदार थी इसलिए मैंने खूब पैसे कमाए। लेकिन नौकरी ी जिंदगी मेरे लिए नहीं थी, मैं इससे बोर हो चुकी थीं।’ 

एक्ट्रेसेस को लेकर बहुत खराब थी मां की राय

विज्ञापन

सायनी ने इंटरव्यू में यह भी बताया की पिता हर फैसले में साथ देते थे। लेकिन मां ने ही उनके जीवन के अहम फैसले लिए थे। जब सयानी ने फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया में दाखिला लिया तो मां ने एक महीने तक बात नहीं की थी। सयानी ने उस कड़वे अनुभव के बारे में कहा, ‘मां एक्ट्रेसेस को जिस्मफरोशी करने वाली कहती थीं। उनका सबसे बड़ा डर यही था कि कहीं उनकी बेटी एक्ट्रेस ना बन जाए।’ एक्टर्स के बारे में मां की पिछड़ी सोच के बारे में सयानी कहती हैं, ‘मां ने मुझे बचपन में थिएटर रिहर्सल के लिए नहीं जाने दिया कमरे में बंद कर दिया था।’ 

सायनी वर्कफ्रंट पर अब क्या कर रही हैं? 
सयानी एक्टिंग के अलावा प्रोडक्शन में भी हाथ आजमा रही हैं। वह ‘विंड ब्लो’ नाम का प्रोजेक्ट को- प्रोडयूस कर रही हैं। इसके अलावा कुछ एक्टिंग प्रोजेक्ट्स में भी वह नजर आएंगी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें