फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करीना खान नहीं, करीना कपूर ही कहिए

Sat, 27 Oct 2012 10:30 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
करीना कपूर ने साफ किया है कि सैफ अली खान से हुई शादी के बाद भी वह अपना सरनेम नहीं बदलेंगी। आने वाले समय में वह पहले की तरह ही करीना कपूर लिखती रहेंगी।
विज्ञापन


अभिनेता सैफ अली खान के साथ 16 अक्टूबर को विवाह बंधन में बंधने के बाद अभिनेत्री करीना कपूर का इस्लाम कबूल किए जाने एवं अपने उपनाम को बदले जाने को लेकर चर्चा में बनी रही। आमिर खान अभिनीत व रीमा कागती निर्देशित फिल्म तलाश के गानों को जारी करने के अवसर पर इस बात की पुष्टि हुई कि वह अपना सरनेम नहीं बदलेंगी।

रीमा कागती ने इस अवसर पर स्पष्ट किया कि इस फिल्म की कास्टिंग में करीना का नाम नहीं बदलेगा। यानी वह अपने पति सैफ अली खान के सरनेम का इस्तेमाल नहीं करेंगी। माना जा रहा था कि इस मामले में करीना कपूर अपनी सास व सैफ अली खान की मां शर्मिला टैगोर से सलाह मशविरा के बाद कोई उठाएंगी।
विज्ञापन


हालांकि बाद में यह तय किया गया कि इस्लाम कबूल करने व उपनाम को बदलने के मामले को छोड़ दिया जाना चाहिए।वैसे शर्मिला टैगोर ने मशहूर क्रिकेटर मंसूर अली पटौदी से निकाह करने के बाद अपना नाम आइसा
विज्ञापन

बेगम रखा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें