गोली मार भेजे में गाना
- फोटो : यूट्यूब ग्रैब
गाने में इस्तेमाल हुई थी असली बीयर
यही नहीं सौरभ शुक्ला ने ये भी बताया कि गाने को सिर्फ एक कैमरे के सेटअप से ही शूट किया गया था। यह मल्टीपल-कैमरा सेटअप नहीं था। यह एक सिंगल-कैमरा सेटअप था। वहां एक अलग ही ऊर्जा थी। यह पहले से तय नहीं था, बिल्कुल बेकाबू था।
सबसे अच्छी बात यह थी कि टीम ने शूटिंग के लिए असली बीयर मुहैया कराई। जिसे हमने, जाहिर है पिया नहीं, क्योंकि हम काम कर रहे थे, हम बेवकूफ नहीं हैं। इसलिए हमने नहीं पिया। लेकिन साढ़े पांच घंटे के बाद पैकअप हो गया। फिर मेरे घर पर हम सबने जमकर पार्टी की।
जब पुलिस ने रोकी सौरभ शुक्ला की कार
गाने से जुड़ा एक और मजेदार किस्सा सुनाते हुए अभिनेता ने बताया शूटिंग पूरी करने के बाद हम लोगों ने अपने कपड़े भी नहीं बदले। उसी ड्रेस में सब सीधे पार्टी में जा रहे थे। हम सब मेरी कार में बैठ लिए थे।
सारे जितने एक्टर थे। मनोज बाजपेयी, आदित्य श्रीवास्तव, बहुत सारे लोग थे। बैठ के हम लोग अपनी गाड़ी में जा रहे थे। अचानक हमारी कार पुलिस ने रोक दी। उन्होंने दरवाजा खोला और बोला, 'बाप रे! अंदर क्या पूरा का पूरा भट्टी लगा रखी है तुम लोगों ने?’
हमने कहा, 'नहीं सर, हमने कुछ नहीं पिया है।' उन्होंने कहा, 'क्या नहीं पिया है?' पूरी तुम्हारी कार में ऐसी बदबू आ रही है जैसे समुद्र के अंदर पूरी शराब की भट्टी हो।’ इसके बाद जैसे-तैसे करके हम लोग वहां से निकले।