फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saurabh Shukla: सौरभ शुक्ला ने बच्चों की फिल्मों पर की खुलकर बात, बोले- 'मासूमियत गायब नहीं...'

Wed, 01 Apr 2026 12:59 PM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Saurabh Shukla: सौरभ शुक्ला ने हाल ही में बच्चों की फिल्मों को लेकर खुलकर अपनी राय पेश की है। उन्होंने बच्चों की फिल्मों के अलावा आज के डि़जिटल युग को लेकर भी खुलासा किया।
विज्ञापन
सौरभ शुक्ला - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता और फिल्म निर्देशक सौरभ शुक्ला ने बच्चों के लिए फिल्मों की कमी को लेकर चल रही चर्चा पर अपनी राय दी है। उन्होंने कहा कि बच्चों की फिल्में गायब नहीं हुई हैं, बल्कि समय के साथ बदल गई हैं।

विज्ञापन

बच्चों की फिल्मों को लेकर सौरभ शुक्ला की राय
सौरभ शुक्ला ने बताया कि लोग जिसे 'मासूमियत' कहते हैं, वह किसी खास समय के बच्चों के मनोविज्ञान से जुड़ा होता है। पहले का बाल मनोविज्ञान अलग था, लेकिन अब समाज बदल गया है, इसलिए बच्चों का सोचने-समझने का तरीका भी बदल गया है। सौरभ शुक्ला ने कहा, 'किसी की मासूमियत नहीं खोई है।' सौरभ ने आगे बताया कि आज के डिजिटल युग में बच्चे बहुत ज्यादा जानकारी प्राप्त कर लेते हैं, लेकिन यह सामान्य बात है। जीवन इसी तरह चलता रहेगा।
विज्ञापन

सौरभ शुक्ला की फिल्म
सौरभ शुक्ला ने हाल ही में 'जब खुली किताब' नाम की एक फिल्म का निर्देशन किया है। यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई है। फिल्म की कहानी एक बुजुर्ग दंपति गोपाल और अनुसूया की है, जो 50 साल की शादी के बाद तलाक लेने का फैसला करते हैं। जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, परिवार में कई भावनाएं उभरती हैं। फिल्म उनके इसी नाम के नाटक पर आधारित है।

यह भी पढ़ें: अमिताभ बच्चन के ब्लॉग पोस्ट से सरप्राइज हुए फैंस, लिखा- ''क्यों नहीं' के लिए किसी स्पष्टीकरण की आवश्यकता...'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें