फिल्म 'किंग' में शाहरुख खान
- फोटो : इंस्टाग्राम@iamsrk
किरदार के बारे में नहीं दी जानकारी
जब उनसे पूछा गया कि फिल्म में उनके कितने सीन हैं, तो सौरभ शुक्ला ने सवाल को टालते हुए कहा कि वे फिल्म के बारे में उतना ही बताएंगे जितना वे बताना चाहते हैं। लोगों को यह जानने के लिए 'किंग' देखनी होगी कि कहानी में उनका क्या रोल है।
फिल्म बहुत बड़ी है और कई लोग इसका हिस्सा बनना चाहते हैं। इसमें इंडस्ट्री का 70 प्रतिशत हिस्सा है। सौरभ शुक्ला इससे पहले शाहरुख खान के साथ 'बादशाह' और 'हे राम' जैसी फिल्मों में भी काम कर चुके हैं।
यह खबर भी पढ़ेंः ‘हंसा ने मुझे टॉर्चर किया’, सनाह कपूर ने बताया क्यों ‘खिचड़ी’ में मां सुप्रिया पाठक के किरदार से होती थी चिढ़
‘किंग’ में दिखेगी बड़ी स्टारकास्ट
‘किंग’ का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया है। फिल्म में शाहरुख खान के अलावा अभिषेक बच्चन, दीपिका पादुकोण, अनिल कपूर, जयदीप अहलावत, रानी मुखर्जी, जैकी श्रॉफ, अरशद वारसी और राघव जुयाल भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म में शाहरुख के साथ उनकी बेटी सुहाना खान भी दिखाई देंगी।