समीर विद्वांस के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' इन दिनों जबर्दस्त सुर्खियों में है। मूवी के साथ कियारा आडवाणी और कार्तिक आर्यन की जोड़ी को दोबारा पर्दे पर रोमांस फरमाते देखा जाना है। वहीं, अब फिल्म में ग्लोबल हिट सॉन्ग पसूरी जोड़ा गया है। बीते दिन फैंस का उत्साह को बढ़ाने के लिए मेकर्स ने इसका टीजर भी जारी कर दिया था। वहीं, अब 26 जून को पूरा गाना रिलीज कर दिया गया है। पसूरी को अरिजीत सिंह और तुलसी कुमार ने अपनी आवाज दी है। गाने में सत्यप्रेम की कथी के लीड एक्टर्स कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं।
अरिजीत सिंह ने गाने को दी आवाज
'पसूरी' गाना कार्तिक आर्यन और अरिजीत सिंह की टीम-अप को दर्शाता है। 'सत्यप्रेम की कथा' के इस गाने को अरिजीत सिंह और तुलसी कुमार ने अपनी आवाज दी है। इससे पहले रिलीज हुए गाने 'नसीब से', 'आज के बाद', 'गुज्जू पटाखा' और 'सुन सजनी' पहले से ही दर्शकों के दिलों पर राज कर रहे हैं। पसूरी की बात करें तो इसे बीते साल कोक स्टूडियो ने प्रेजेंट किया था। गाने को पाकिस्तान के सिंगर अली सेठी और शे गिल ने गाया है। ओरिजिनल गाने के लिरिक्स पंजाबी और उर्दू में हैं।
'सत्यप्रेम की कथा' की रिलीज डेट
'सत्यप्रेम की कथा' एनजीई और नमः पिक्चर्स के बीच एक बड़े सहयोग का भी प्रतीक है। फिल्म में कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी के अलावा सुप्रिया पाठक कपूर, अनुराधा पटेल, राजपाल यादव, निर्मित सावंत, गजराज राव, सिद्धार्थ रंधेरिया और शिखा तलसानिया जैसे सितारे भी लीड रोल मे नजर आने वाली हैं। वहीं, यह मूवी 29 जून, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।
यह भी पढ़ें- Satyaprem Ki Katha: 'सत्यप्रेम की कथा' की एडवांस बुकिंग शुरू, 2000 से अधिक स्क्रीन्स पर रिलीज होगी फिल्म