कार्तिक आर्यन, कियारा आडवाणी
- फोटो : insta
कार्तिक आर्यन ने हाल ही में एक भव्य गाने के साथ 'सत्यप्रेम की कथा' की शूटिंग पूरी की है। खबरों के मुताबिक निर्माताओं ने अभिनेता के आग्रह पर इस गाने में भारी निवेश किया है। गाने को एक ड्रीम सीक्वेंस बताया जा रहा है, जिसमें ईसाई, मुस्लिम, गुजराती और दक्षिण भारतीय शादियों को दिखाया गया है। एक न्यूज पोर्टल के मुताबिक कार्तिक आर्यन ने इस इंट्रोडक्टरी नंबर पर जोर दिया था, जिसे सात करोड़ रुपये के बड़े बजट में शूट किया गया है। क्योंकि फिल्म की कहानी में कार्तिक का किरदार, सत्यप्रेम शादी करना चाहता है, इसलिए शादी का यह ड्रीम सीक्वेंस गाना बिलकुल फिट बैठता है। इस गाने में कार्तिक के अलावा कियारा आडवाणी भी नजर आएंगी।
Amar Singh Chamkila: विवादों के बीच इम्तियाज अली का बड़ा फैसला, सीधे ओटीटी पर रिलीज होगी 'अमर सिंह चमकीला'
कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी
- फोटो : social media
रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि इस गाने के लिए चार सेट लगाए गए थे। ईसाई धर्म की शादी का सेट समारोह सेंटोरिनी, ग्रीस से प्रेरित था। गुजराती शादी के लिए मोहल्ला बनाया गया था, जबकि साउथ के प्रसिद्ध मंदिरों को दक्षिण भारतीय शादी के लिए बनाया गया था। इसके साथ ही मुस्लिम विवाह एक बैंक्वेट हॉल में आयोजित किया गया था। शादी के दो सेट मड आईलैंड में जबकि दो अन्य वेडिंग सेट मलाड के एक स्टूडियो में लगाए गए थे।