फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Satyaprem Ki Katha BO Prediction: अपना जादू चलाने में कामयाब होंगे कार्तिक-कियारा, पहले दिन कितना कमाएगी फिल्म

Tue, 27 Jun 2023 03:48 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

खबरों के अनुसार सत्यप्रेम की कथा सिनेमाघरों में करीब 2000 से ज्यादा स्क्रीन पर रिलीज हो रही है। कहा जा रहा है कि यह फिल्म साल 2023 में रिलीज हुई सभी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ सकती है।
विज्ञापन
सत्यप्रेम की कथा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की फिल्म सत्यप्रेम की कथा का लोगों को बेसब्री से इंतजार है। पिछले साल आई फिल्म भूल भुलैया 2 के बाद एकबार फिर यह जोड़ी सिनेमाघरों में नजर आने वाली है। पिछली फिल्म में दर्शकों ने दोनों सितारों को खूब प्यार दिया था। और अब इस फिल्म से भी फैंस और मेकर्स को काफी उम्मीदें हैं। लोगों को लगता है कि कार्तिक और कियारा की जोड़ी भूल-भुलैया 2 की तरह इस बार भी कुछ कमाल दिखाती नजर आएगी। तो चलिए जानते हैं कि पहले दिन यह फिल्म सिनेमाघरों में कितनी कमाई कर सकती है।
विज्ञापन


इतनी हुई एडवांस बुकिंग
खबरों के अनुसार सत्यप्रेम की कथा सिनेमाघरों में करीब 2000 से ज्यादा स्क्रीन पर रिलीज हो रही है। कहा जा रहा है कि यह फिल्म साल 2023 में रिलीज हुई सभी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ सकती है। खबरों के अनुसार एडवांस बुकिंग में पिछले 24 घंटे में फिल्म के 10,000 से ज्यादा टिक बिक चुके हैं। कार्तिक और कियारा भी इस फिल्म का जोर-शोर से प्रमोशन कर रहे हैं। भूल भुलैया 2 की सफलता को देखते हुए इस फिल्म को वर्ल्ड ऑफ माउथ का भी फायदा मिल सकता है। 

इसे भी पढ़ें- Bollywood Couples: पर्दे पर भी रोमांस कर चुके हैं ये रियल लाइफ कपल्स, लिस्ट में हैं कई बड़े सितारों के नाम
विज्ञापन
विज्ञापन


बकरीद का मिल सकता है फायदा
खबरों के अनुसार इस फिल्म का बजट करीब 60 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। ऐसे में पहले दिन अगर यह फिल्म छह से सात करोड़ की कमाई करती है तो यह फिल्म की ओपनिंग डे पर औसत कमाई मानी जाएगी। सत्यप्रेम की कथा बकरीद पर रिलीज होने जा रही है। ऐसे में मेकर्स को बकरीद का फायदा जरूर हो सकता है। उम्मीद है कि गुरुवार को यह फिल्म रिलीज होगी तो रविवार तक अच्छा बिजनेस कर लेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें