अभिनेता कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में वह कियारा आडवाणी के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। आज इस फिल्म का गाना 'सुन सजनी' रिलीज हो गया है, जो फैंस को काफी पसंद आ रहा है। कार्तिक आर्यन अपनी इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं। उनका कहना है कि उनकी इस फिल्म के जरिए बॉलीवुड में डांस और गानों से भरपूर फिल्मों का दौर लौट रहा है।