फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'ये जवानी है दीवानी' के साथ 'सत्याग्रह' भी!

Mon, 27 May 2013 02:08 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
31 मई को रिलीज हो रही फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' के साथ इस साल की एक और बड़ी फिल्म 'सत्याग्रह' की पहली झलक देखने को मिलेगी। 23 अगस्त को रिलीज हो रही इस फिल्म का पहला ट्रेलर इस फिल्म के साथ जारी होगा।
विज्ञापन


प्रकाश झा की चर्चित फिल्म सत्याग्रह इस शुक्रवार से चर्चाओं में आ जाएगी। इस फिल्म का पहला ट्रेलर अयान मुखर्जी की फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' के साथ रिलीज होगा।
विज्ञापन


'ये जवानी है दीवानी' फिल्म 31 मई को रिलीज होगी। अयान मुखर्जी निर्देशित इस फिल्म में रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोन ने मुख्य भूमिका निभायी है।

उधर प्रकाश झा की फिल्म अन्ना आंदोलन पर आधारित है। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, अजय देवगन, मनोज बाजपेई और करीना कपूर की मुख्य भूमिका है।

पहले यह फिल्म आजादी के दिन यानीकि 15 अगस्त पर रिलीज हो रही थी। बाद में इसे एक सप्ताह के लिए टाल दिया गया था। अब यह फिल्म 23 अगस्त को रिलीज होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें