दोनों का रिश्ता 2011 में शुरू हुआ और 2019 में टूट गया। एक इंटरव्यू के दौरान शाइना ने स्पष्ट किया कि उन्होंने खुद ही इस रिश्ते हो खत्म किया। शाइना ने नाजिम पर बेवफाई करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कई लड़कियों ने नाजिम की बेवफाई के सबूत के साथ उनसे संपर्क किया था। शाइना ने साफ किया कि उन्हें नाजिम से रिश्ता खत्म करने का कोई मलाल नहीं है, लेकिन इस बात का दुख है कि आज भी उनका नाम नाजिम से जोड़ा जाता है।
शाइना ने कहा कि मैंने नाजिम को कई बार मौका दिया और उन्होंने भी इसे सुधारने के लिए कसम खाई। मैं उनसे प्यार करती थी, मैं नाजिम के प्यार में पागल थी। मुझे लगता था कि वो सुधर जाएंगे। लेकिन ये बातें उस स्तर तक जा पहुंची जब ये सब चीजें मुझे मानसिक रूप से प्रभावित करने लगी। जिसके बाद मैंने रिश्ता खत्म करना ही सही समझा।
शाइना ने कहा कि उन्होंने नाजिम से हर तरीके से संपर्क खत्म कर दिया। शाइना ने कहा कि नाजिम ने मेरी मां के जरिए संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन वह अपने फैसले को लेकर आश्वस्त थीं। उनसे हमारे बीच चीजों को सुलझाने में मदद करने का अनुरोध किया, लेकिन मैं वापस नहीं आना चाहती थी। हमारे आठ साल के रिश्ते में चीजें केवल पहले साल के लिए ठीक थीं। लेकिन उसके बाद सिर्फ नाम का रिश्ता रह गया था।
यह भी पढ़ें: 'कमबैक' शब्द सुन भड़क उठीं करिश्मा कपूर, 12 साल बाद 'मर्डर मुबारक' में मचाएंगी धमाल