फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sarzameen Screening: ‘सरजमीं’ की स्क्रीनिंग पर इब्राहिम के साथ दिखीं बहन सारा अली खान, ये सितारे हुए शामिल

Thu, 24 Jul 2025 09:26 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

गुरुवार रात इब्राहिम अली खान स्टारर फिल्म ‘सरजमीं’ की स्क्रीनिंग मुंबई में हुई। इस मौके पर अपने भाई इब्राहिम को सपोर्ट करने सारा अली खान भी पहुंचीं। साथ ही फिल्म से जुड़े कई सितारे भी नजर आए।
विज्ञापन
फिल्म 'सरजमीं' की स्क्रीनिंग पर सारा अली खान और इब्राहिम अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम- @tahirjasus
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म ‘सरजमीं’ में इब्राहिम अली खान, काजोल और साउथ एक्टर पृथ्वीराज सुकुमारन नजर आएंगे। इस फिल्म की स्क्रीनिंग पर स्टार कास्ट और बॉलीवुड से जुड़े कई सितारे पहुंचे। फिल्म ‘सरजमीं’ की कहानी एक आर्मी ऑफिसर की है, जो कश्मीर घाटी को आतंकवाद से आजाद कराना चाहता है। इसके लिए वह कुछ भी करने को तैयार है। इसके लिए चाहे, उस आर्मी ऑफिसर को कोई भी कीमत चुकानी पड़े, वह तैयार है। फिल्म में आर्मी ऑफिसर का रोल पृथ्वीराज सुकुमारन ने किया है।  पृथ्वीराज सुकुमारन के किरदार की पत्नी का रोल काजोल ने किया है। वहीं फिल्म में काजोल और  पृथ्वीराज सुकुमारन द्वारा निभाए गए किरदार के बेटे के रोल में इब्राहिम अली खान नजर आए हैं।

विज्ञापन


इब्राहिम को सपोर्ट करने पहुंचीं सारा अली खान 

फिल्म ‘सरजमीं’ की स्क्रीनिंग शुरू होने के कुछ देर बाद सारा अली खान पहुंचीं। जिस पर भाई इब्राहिम अली खान ने देर से आने का इशारा किया। इस बात पर सारा अली खान मुस्कुरा दीं और भाई के साथ पैपराजी को पोज दिए, फोटो क्लिक करवाए। 


भाई की फिल्म रिलीज पर खुश दिखीं सारा अली खान 
 
विज्ञापन

बोमन ईरानी ने इब्राहिम अली खान को गले लगाया
फिल्म 'सरजमीं' के निर्देशक बोमन ईरानी के बेटे कायोज ईरानी हैं। बेटे की फिल्म की स्क्रीनिंग पर वह पहुंचे हैं। इवेंट में आते हैं उन्होंने इब्राहिम अली खान को गले लगाया। ताहिर जासूस समेत कई पैपराजी पेजिस पर वीडियोज शेयर किए गए हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें