सरोज खान
- फोटो : सोशल मीडिया
कोरियोग्राफर के रूप में सफलता
साल 1974 में आई फिल्म 'गीता मेरा नाम' से सरोज खान ने बतौर कोरियोग्राफर अपने करियर की शुरुआत की थी। उनके कोरियोग्राफ किए गए कई गाने दर्शक आज भी देखना पसंद करते हैं। इस लिस्ट में फिल्म 'मिस्टर इंडिया' का गाना 'हवा हवाई', फिल्म 'तेजाब' का 'एक दो तीन', फिल्म 'बेटा' का 'धक धक करने लगा' और फिल्म 'देवदास' का 'डोला रे डोला' जैसे कई गाने शामिल हैं।
इन गानों में सरोज सिर्फ डांस स्टेप्स नहीं सिखाती थीं, बल्कि डांस के जरिए एक कहानी और भावनाएं बयां करती थीं। सरोज ने अपने करियर में श्रीदेवी से लेकर माधुरी दीक्षित, रेखा, उर्मिला और ऐश्वर्या राय जैसी कई बड़ी अभिनेत्रियों के लिए डांस कोरियोग्राफ किए हैं।