फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस शुक्रवार से देखिए, साहब के किस्से और महंगाई के नुस्खे

Thu, 07 Mar 2013 10:42 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
इस शुक्रवार दो दिलचस्प और मनोरंजक फिल्में रिलीज हो रही हैं। विषय के लिहाज से यह दोनों ही फिल्में अलग-अलग हैं। तिग्मांशु धूलिया निर्देशित फिल्म 'साहब बीवी और गैंगस्टर रिटर्न्स' के अलावा महंगाई से निपटने के नुस्खे बताने वाली फिल्म 'सारे जहां से महंगा' भी रिलीज होगी।
विज्ञापन


हिट रही फिल्म 'साहब बीवी और गैंगस्टर' की सीक्वल फिल्म 'साहब बीवी और गैंगस्टर रिटर्न्स' शुक्रवार को रिलीज हो रही है। इस फिल्म में साहब का किरदार जिमी शेरगिल, बीवी का किरदार माही गिल और गैंगस्टर का किरदार इरफान खान निभा रहे हैं। पिछली फिल्म में गैंगस्टर का किरदार रणदीप हुड्डा ने निभाया था। इरफान के साथ इस फिल्म में राज बब्बर और सोहा अली खान भी जुड़ेंगे। फिल्म की कहानी साहब और गैंगस्टर की आपसी रंजिश के इर्द-गिर्द घूमती है।

शुक्रवार को रिलीज हो रही दूसरी फिल्म 'सारे जहां से महंगा' में महंगाई पर व्यंग्य किया जाएगा। यह फिल्म महंगाई की काट के कुछ नुस्खे बताएगी। फिल्म की स्टारकॉस्ट बड़ी नहीं है। चूंकि फिल्म का विषय नया है इसलिए यह फिल्म रिलीज से पहले ही चर्चा में आ गयी है। इस फिल्म में प्रगति पांडेय, संजय मिश्रा और जाकिर हुसैन की मुख्य भूमिका है। 'फंस गए रे ओबामा' बनाने वाले निर्माता ही इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म को अंशुल शर्मा ने निर्देशित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें