टीवी के चर्चित शो साराभाई वर्सेस साराभाई के प्रशंसकों के लिए बड़ी खुशखबरी है। बता दें कि लोगों के इस पंसदीदा शो साराभाई वर्सेस साराभाई सीजन 2 का पहला ट्रेलर आ चुका है। इस ट्रेलर में सभी पुराने कैरेक्टर एकदम नए अंदाज़ में दिखाई दे रहे हैं।
शो के निर्माता जमनादास मजीठिया इस कॉमेडी शो की स्टार के साथ लाइव स्ट्रीमिंग ऐप हॉटस्टार पर वेब सीरीज के रूप में वापसी करने जा रहे है। कार्यक्रम के मुख्य कलाकारों में सतीश शाह, रत्ना पाठक शाह, सुमित राघवन, रुपाली गांगुली, राजेश कुमार, देवेन भोजानी, अरविंद वैद्य और रीता भादुड़ी शामिल हैं।
ट्रेलर में इस सीज़न का नया नाम क्या रखा जाएगा उस पर मज़ेदार चर्चा की जा रही है। जिसमें घर के सभी सदस्य अपनी अपनी तरफ से नाम का सुझाव दे रहे हैं।
यहां देखें शो साराभाई वर्सेस साराभाई का ट्रेलर
ये भी पढ़े- सलमान की आवाज़ में बोले हनुमान, हटा सावन की घटा, व्हाट अबाउट माई कथा