फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Eka Lakhani: एका लखानी की शादी में पहुंचे रानी मुखर्जी समेत कई सेलेब्स, नई बहू के साथ नजर आया तेंदुलकर परिवार

Sat, 14 Mar 2026 07:43 PM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Eka Lakhani-Ravi Bhagchandka's wedding: फैशन डिजाइनर एका लखानी और फिल्ममेकर रवि बागचंदका शनिवार को शादी के बंधन में बंधे। इस शादी में कई बॉलीवुड सेलेब्स शामिल हुए। डालें एक नजर…
विज्ञापन
रवि बागचंदका और एका लखानी की शादी में पहुंचे सितारे - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आमिर खान की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ के को-प्रोड्यूसर रहे फिल्ममेकर रवि बागचंदका ने फैशन डिजाइनर एका लखानी से शादी कर ली है। शनिवार को कपल ने अपनी शादी के बाद पहली बार मीडिया के सामने आकर पोज दिए। इस शादी में रानी मुखर्जी, अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ, शाहरुख खान की मैनेजर पूजा ददलानी, क्रिकेटर युवराज सिंह और जहीर खान समेत कई सेलेब्स ने शिरकत की। शादी में सचिन तेंदुलकर भी पूरे परिवार के साथ शामिल हुए। देखें तस्वीरें और वीडियोज…

विज्ञापन


सानिया और सारा की बॉन्डिंग की चर्चा
शादी में सचिन तेंदुलकर भी पूरे परिवार के साथ शामिल हुए। यह पहली बार है जब बेटे अर्जुन की शादी के बाद पूरी तेंदुलकर फैमिली एक साथ नजर आई। इस मौके पर सचिन की बहू सानिया चंडोक और उनकी बेटी सारा तेंदुलकर की बॉन्डिंग देखने लायक थी। साड़ी वाले लुक में दोनों ने पूरी लाइमलाइट बटोरी।
 

 
इंस अंदाज में पहुंचीं रानी
अभिनेत्री रानी मुखर्जी भी इस शादी का हिस्सा बनीं। एक्ट्रेस पैरेट ग्रीन कलर की साड़ी में पहुंचीं, जिस पर गोल्डन कलर की पट्टी थी। इस दौरान रानी ने मुस्कुराकर पैपराजी को पोज भी दिए।
विज्ञापन

 
रणवीर-दीपिका
एथनिक ड्रेस में रणवीर सिंह अपनी पत्नी दीपिका पादुकोण के साथ शादी के फंकशन में नजर आए।



दूल्हा-दुल्हन ने मीडिया को दिए पोज
मैरिड कपल रवि बागचंदका और एका लखानी ने भी मीडिया के सामने आकर पोज दिए और सभी का अभिवादन स्वीकार किया। इस दौरान एका जहां लाल रंग के लहंगे में दुल्हन के रूप में काफी खूबसूरत लगीं। वहीं रवि क्रीम कलर की शेरवानी में जंचे।
 

विज्ञापन

पूजा ददलानी ने भी की शिरकत
शाहरुख खान की मैनेजर पूजा ददलानी भी एका और रवि की शादी का हिस्सा बनीं। इस दौरान पूजा रानी कलर की खूबसूरत साड़ी में शादी में पहुंचीं। इस दौरान उनके नेकलेस ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा।
 


जहीर-सागरिका के साथ पहुंचे युवराज सिंह
बॉलीवुड सितारों के साथ-साथ इस शादी में क्रिकेट जगत की हस्तियां भी शामिल हुईं। सचिन तेंदुलकर की फैमिली के अलावा क्रिकेटर युवराज सिंह और जहीर खान भी शादीशुदा जोड़े को बधाई देने पहुंचे। इस दौरान जहीर खान की पत्नी व अभिनेत्री सागरिका घाटगे भी खूबसूरत अंदाज में नजर आईं। युवराज और जहीर ने सागरिका के साथ पैपराजी को पोज दिए।
 
अदिती-सिद्धार्थ ने दिया कपल गोल
बी-टाउन के परफेक्ट कपल कहे जाने वाले अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ भी इस समारोह का हिस्सा बने। इस दौरान दोनों पारंपरिक परिधान में नजर आए। अदिति जहां हल्की ग्रीन कलर की साड़ी में पहुंचीं। वहीं सिद्धार्थ गोल्डन कलर के धोती कुर्ता में पहुंचे।
 
रितेश-जेनेलिया
शादी के रिसेप्शन में रितेश देशमुख अपनी पत्नी जेनेलिया डिसूजा के साथ नजर आए।



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें