वायरल वीडियो
इस वीडियो में तमन्ना भाटिया और सारा अर्जुन को बाकी लोगों के साथ ग्रुप में डांस करते हुए देखा जा सकता है। दूसरे वीडियो में सारा और श्रीनिधि जोश से डांस करती नजर आईं। इन अभिनेत्रियों का यह डांस वीडियो अब फैंस के बीच सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
सारा अर्जुन
इस दौरान 'धुरंधर' अभिनेत्री सारा अर्जुन ने कहा, 'सबको महाशिवरात्रि की ढेर सारी शुभकामनाएं। मैं यहां आने से बहुत खुश हूं। यहां की खूबसूरत प्रस्तुतियां देखकर मैं बहुत आभारी हूं। नाचने का मुझे बहुत इंतजार था।'
श्रीनिधि शेट्टी
श्रीनिधि शेट्टी ने कहा, 'महाशिवरात्रि वो रात है, जिसका मुझे हर साल बेसब्री से इंतजार रहता है। लोग मुझसे पूछते हैं कि मैं पार्टी क्यों नहीं करती। अब आपको पता चल गया होगा। आज की रात कमाल की है। उम्मीद है आप सब जागकर इसका मजा लेंगे।'
मौनी रॉय
मौनी रॉय ने अपना अनुभव बहुत भावुक बताते हुए कहा कि उन्हें पिछले साल इसके बारे में पता चला था। इस साल भी वो आईं और पूजा-अर्चना देखने में बहुत अच्छा लगा। यहां पर आना उनके लिए बेहद खास अनुभव रहा है।
तमन्ना भाटिया
तमन्ना भाटिया ने कहा, 'मैं प्रवचन, प्रस्तुतियां, आधी रात का ध्यान और स्वादिष्ट प्रसाद का इंतजार कर रही थी। जागते रहने के लिए मैं जितना हो सके उतना नाचूंगी।' तमन्ना ने आगे कहा कि उन्हें यहां बहुत मजा आया।
कई राजनेता भी हुए शामिल
इस समारोह में सिर्फ सेलिब्रिटी ही नहीं, कई बड़े नेता भी शामिल हुए। जैसे केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, एआईएडीएमके के एस.पी. वेलुमणि और डीएमडीके की प्रेमलता विजयकांत ने भी पूजा में हिस्सा लिया। यह महाशिवरात्रि का उत्सव भक्ति, नृत्य और आध्यात्मिकता से भरा रहा।
जूही चावला
जूही चावला ने ईशा फाउंडेशन में महाशिवरात्रि समारोह में हिस्सा लेने के बारे में कहा, "मैं कई साल से सद्गुरु जी को फॉलो कर रही हूं। मैं उनके कार्यक्रमों में आती रहती हूं। हर बार जब मैंने इसे देखा है, यह और भी बड़ा, बेहतर और शानदार होता गया है। यह बहुत अर्थपूर्ण उत्सव है। यह हमें अपनी संस्कृति के करीब लाता है।'
सलीम मर्चेंट
सलीम मर्चेंट ने ईशा फाउंडेशन में महाशिवरात्रि में शामिल होने पर कहा, 'शिवरात्रि के लिए ईशा फाउंडेशन आना मेरा सपना था। अनुभव पूरी तरह से दिव्य रहा है। यह भारतीय पौराणिक कथाओं में सबसे पवित्र रात है और देश में भी। यह बहुत महत्वपूर्ण, बहुत प्रासंगिक और भक्ति से भरी रात है।'
यह भी पढ़ें: क्या ‘ओ रोमियो’ को मिला वीकएंड का फायदा? जानें ‘तू या मैं’ और बाकी फिल्मों का कलेक्शन