फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेलन से लेकर जीनत के कैबरे गानों पर इसलिए नाचती दिखीं सारा अली खान, दिन रात चल रही तैयारी

Fri, 06 Mar 2020 11:21 PM IST
Mishra Mishra अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
Sara Ali Khan - फोटो : Social Media
विज्ञापन
मशहूर कलाकारों सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान इन दिनों रात दिन एक खास पेशकश की तैयारी कर रही हैं। अपनी पिछली फिल्म लव आज कल की नाकामी को भुला सारा इस बार कुछ ऐसा करने की फिराक में है कि लोग दांतों तले अंगुलियां दबा लें। ये तैयारी वह खास जी सिने अवार्ड्स के दौरान मंच पर अपनी पेशकश के लिए कर रही हैं।
विज्ञापन


मंच पर इस तरह की सारा की ये पहली पेशकश होगी। इस बारे में सारा बताती हैं, 'ये खास पेशकश उन सारी दमदार महिलाओं को समर्पित है जिन्होंने हिंदी सिनेमा में ग्लैमर को भी चार चांद लगा दिए। मैं मानती हूं कि हेलन और जीनत अमान जैसा जादू जगा पाना नामुमिकन है लेकिन हिंदी सिनेमा के स्वर्णिम दौर के जिन गानों पर मैं परफॉर्म करने जा रही हूं, उन पर नाच पाना ही मेरे लिए एक बड़ी उपलब्धि है।'

 
विज्ञापन

ranveer singh - फोटो : Amar Ujala
सूत्र बताते हैं कि सारा अली खान जी सिने अवार्ड्स के दौरान एक कैबरे एक्ट करने वाली हैं जिसमें वह हिंदी सिनेमा के कुछ सुपरहिट कैबरे गानों पर परफॉर्म करेंगी। इसके अलावा पता ये भी चला है कि हीरो नंबर वन रणवीर सिंह भी इन पुरस्कारों के लिए खास तैयारी कर रहे हैं। वह मंच पर शम्मी कपूर से लेकर जीतेंद्र, मिथुन चक्रवर्ती और गोविंदा के गानों पर प्रस्तुति देंगे।

दूसरी बेटी को जन्म देते ही इस बीमारी का शिकार हो गई थीं एशा, मां हेमा मालिनी के कहने पर करवाया इलाज
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें