इस बात पर तो मुहर लग ही चुकी है कि सारा अली खान सुशांत सिंह राजपूत के साथ अभिषेक कपूर की फिल्म 'केदारनाथ' से अपना बॉलीबुड डेब्यू करने वाली है। इस फिल्म के लिए सारा ने तैयारी शुरू कर दी है। कुछ ही दिनों पहले सारा अपनी मां के साथ सुशांत और अभिषेक से मिलने पहुंची थीं।
अब सारा की एक और तस्वीर सामने आई है जिसमें वो अभिषेक के साथ नजर आ रही हैं और पीछे केदारनाथ मंदिर दिखाई दे रहा है। जी हां सारा अभिषेक के साथ केदारनाथ गई हैं। बताया जा रहा है फिल्म की शुरुआत के लिए सारा अभिषेक के साथ उत्तराखंड पहुंची हैं।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अभिषेक कपूर, सारा और फिल्म की टीम 22 किलोमीटर चल कर शुक्रवार को केदारनाथ मंदिर की सुबह की आरती में पहुंचे। 'केदारनाथ' एक लव-स्टोरी होगी और उम्मीद की जा रही है कि यह फिल्म की शूटिंग इसी साल शुरू होगी।