बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान के केदारनाथ मंदिर जाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। बरेली के धर्मगुरु और 'ऑल इंडिया मुस्लिम जमात' के राष्ट्रीय अध्यक्ष, मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने एक फतवा जारी किया। उन्होंने सारा अली खान के मंदिर जाने और प्रार्थना करने को इस्लामी कानून (शरिया) के तहत नाजायज और हराम बताया है। इस खबर में जानिए और कौन से कलाकारों के खिलाफ फतवा जारी किया गया है।
सारा अली खान
- फोटो : सोशल मीडिया
सारा अली खान
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हाल ही में सारा अली खान ने केदारनाथ में मुख्य मंदिर और पास के 'भुकुंट भैरव मंदिर' में पूजा-अर्चना और आरती में हिस्सा लिया। इस पर मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने कहा 'किसी भी मुसलमान के लिए, चाहे वह पुरुष हो या महिला किसी दूसरे धर्म की आस्था में शामिल होना, प्रार्थना करना और धार्मिक अनुष्ठान करना, शरिया के तहत नाजायज माना जाता है। इस तरह के काम करने की इजाजत नहीं है। इसलिए, अगर सारा अली खान ने अपनी मर्जी से केदारनाथ मंदिर जाकर प्रार्थना की और आशीर्वाद मांगा है, तो उन्होंने गुनाह किया है। यह हराम काम है।'
आमिर खान, गौरी स्प्रैट
- फोटो : सोशल मीडिया
आमिर खान
बॉलीवुड के सुपरस्टार आमिर खान ने हाल ही में अपनी पार्टनर गौरी स्प्रैट के साथ शादी की। गौरी दूसरे धर्म से ताल्लुक रखती हैं जबकि आमिर खान मुसलमान हैं। शादी के बाद अलीगढ़ के मुस्लिम पर्सनल दारुल इफ्ता के शाही चीफ मुफ्ती मौलाना चौधरी इब्राहिम हुसैन ने फतवा जारी करते हुए उनकी शादी को शरिया के खिलाफ बताया था।
शाहरुख खान
- फोटो : X
शाहरुख खान
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शाहरुख खान ने 2013 में अपने बच्चे का लिंग परीक्षण कराया था। हालांकि शाहरुख खान ने इस बात का खंडन किया था। सरोगेसी के जरिए बच्चा पैदा करने और कथित तौर पर जन्म से पहले लिंग परीक्षण के आरोपों पर फतवा जारी करते हुए मरकजी दारुल इफ्ता दरगाह आला हजरत ने इसे गैर इस्लामिक बताया था।
सलमान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
सलमान खान
साल 2007 में सलमान खान एक गणेश पूजा में शामिल हुए थे और आरती की थी। इस मामले पर बरेली के दारुल-इफ्ता-मंजर-ए-इस्लाम की तरफ से फतवा जारी करके इसे गैर इस्लामिक बताया गया था। इसके अलावा सलमान खान ने साल 2008 में मैडम तुसाद मोम संग्रहालय में अपनी मोम की प्रतिमा का अनावरण किया था। इस पर मुफ्ती दारुल इफ्ता सलीम अहमद कासमी ने उनके खिलाफ फतवा जारी करके कहा था कि इस्लाम में मूर्ति बनाना मना है।
जिमी शेरगिल
- फोटो : इंस्टाग्राम-@jimmysheirgill
जिमी शेरगिल
साल 2016 में जिमी शेरगिल पर आरोप लगे कि उन्होंने फिल्म 'शोरगुल' में अभिनय करने और फिल्म के दृश्यों/संवादों से मुस्लिम समुदाय की भावनाओं को आहत किया। इस मामले पर उनके खिलाफ फतवा जारी किया गया था।