अभिनेता सैफ अली खान बेटी सारा अली खान जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। सारा रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिंबा 'में नजर आएंगी। साथ में रणवीर सिंह लीड रोल में नजर आएंगे। फिल्म की शूटिंग खत्म हो चुकी है। हाल ही में सारा दिल्ली में किसी ब्रांड के प्रोमोशन के लिए आई थीं। अपना काम खत्म होने के बाद सारा दिल्ली घूमने निकल गईं।सारा को इंडियागेट पर जमकर मस्ती करते देखा गया। दिल्ली हाट में उन्हें स्ट्रीट शॉपिंग करते देखा गया।
कुछ दिन पहले सारा अपनी मां अमृता के साथ हैदराबाद में स्ट्रीट शॉपिंग करती नजर आई थीं। ईद के मौके पर सारा को हैदराबाद के गलियों में देखा गया था, जिसे देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि सारा को स्ट्रीट शॉपिंग करना बेहद पसंद है।
सारा अली खान जल्द ही अपनी अपकमिंग फिल्म 'सिंबा' से पर्दे पर आने वाली हैं। फिल्म का पोस्टर रिलीज हो चुका है, जिसे देखकर सारा के फैंस बेसब्री से उनके पर्दे पर आने का इंतजार कर रहे हैं। इसके अलावा सारा अपनी दूसरी फिल्म 'केदारनाथ'के लिए भी काम कर रही हैं। इस फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत इनके साथ लीड रोल में नजर आएंगे।