फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sara Ali Khan: इंडियन कोचर वीक में सारा ने ट्रेडिशनल लुक में की रैंप वॉक, खुशी कपूर का दिखा हटकर अंदाज

Tue, 29 Jul 2025 11:55 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Sara Ali Khan Ramp Walk In Indian Couture Week: इन दिनों फैशन डिजाइन काउंसिल ऑफ इंडिया की तरफ से नई दिल्ली में इंडियन कोचर वीक 2025 का आयोजन हो रहा है। आज सातवें दिन सारा अली खान ने डिजाइनर आयशा राव की बनाई ड्रेस में शानदार रैंप वॉक की। खुशी कपूर ने भी इस फैशन इवेट में शिरकत की। 
 
विज्ञापन
इंडियन कोचर वीक में रैंप वॉक करती हुईं खुशी कपूर और सारा अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम@fdciofficial
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अक्षय कुमार, जान्हवी कपूर, अर्जुन रामपाल और भूमि पेडनेकर जैसे नामी बॉलीवुड एक्टर्स के बाद सारा अली खान ने भी इंडियन काेचर वीक में रैंप वॉक की है। वह डिजाइनर आयशा रॉव के शो की शो स्टॉपर बनीं। साथ ही खुशी कपूर ने भी डिजाइनर रिमझिम डाडू के लिए रैंप वॉक की है। 

विज्ञापन


रॉयल ड्रेस में ग्रेसफुल वॉक 
एक खूबसूरत लहंगे में सारा ने रैंप पर वॉक की। जहां उनकी ड्रेस में रॉयल टच नजर आया, वहीं वॉक भी बहुत ग्रेसफुल रही। सारा अली खान ने जिस लहंगे और टॉप को कैरी किया, उसका डिजाइन नेचर से इंस्पायर है।  
 


खुशी कपूर का दिखा ग्लैमरस लुक 
खुशी कपूर ने बहन जान्हवी कपूर की राह पर चलते हुए इंडियन कोचर वीक में शिरकत की। खुशी कपूर ने डिजाइनर रिमझिम डाडू के शो में रैंप वॉक की। खुशी कपूर का आउटफिट बंजारा ट्राइब्स से इंस्पायर बताया गया है। खुशी कपूर ने कहा कि वह किसी भी इवेंट या रैंप वॉक से पहले म्यूजिक सुनना पसंद करती है, इससे वह काफी अच्छा फील करती है। साथ ही खुशी ने बताया कि उन्हें बहन जान्हवी कपूर से वॉर्डरोब से ड्रेसेस लेना और पहनना पसंद है।

विज्ञापन

 


सारा अली खान और खुशी कपूर का करियर फ्रंट
सारा अली खान हाल ही में फिल्म 'मेट्रो इन दिनों' में नजर आईं। वहीं कुछ वक्त पहले खुशी कपूर एक फिल्म 'नादानियां' और 'लवयापा' में नजर आ चुकी हैं। खुशी कपूर को तो अपनी फिल्मों में खराब एक्टिंग के लिए ट्रोल भी होना पड़ा था। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें