कपिल का मजाक और सारा का सवाल
नेटफ्लिक्स इंडिया ने इंस्टाग्राम पर इस एपिसोड का प्रोमो शेयर किया। प्रोमो में पंकज त्रिपाठी और कोंकणा सेन डांस करते दिखे, वहीं अनुपम खेर और नीना गुप्ता ने भी ठुमके लगाए। सारा, आदित्य, फातिमा और अली भी मस्ती में शामिल हुए। कपिल ने आदित्य को चिढ़ाते हुए कहा, “फितूर में कैटरीना के साथ काम किया, उनकी शादी हो गई। 'सड़क 2' में आलिया के साथ काम किया, उनकी शादी हो गई। तो सारा, अब शायद...” इस पर सारा का मजेदार रिएक्शन देखने लायक था।
आदित्य और कीकू की मस्ती
प्रोमो के आखिर में आदित्य रॉय कपूर और कीकू शारदा ने ‘आशिकी 2’ के मशहूर बारिश वाले रोमांटिक सीन का मजेदार स्पूफ किया, जिसने सभी को हंसा दिया। मेकर्स ने प्रोमो शेयर करते हुए लिखा, “सितारों से भरी मेट्रो की सवारी! इस फनीवार को ‘मेट्रो... इन डिनो’ के सितारों के साथ हंसी-मजाक का मजा लें। नया एपिसोड रात 8 बजे, सिर्फ नेटफ्लिक्स पर।”
यह भी पढ़ें: Kannappa: 'कन्नप्पा' फेम एक्टर विष्णु मांचू का खुलासा, शिवलिंग वाले दृश्य समेत कई संवेदनशील सीन में हुए बदलाव