फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सारा अली खान के केदारनाथ दौरे पर विवाद: 'मंदिर पर्यटन स्थल नहीं...', संत जितेंद्रानंद सरस्वती ने उठाए सवाल

Fri, 30 Oct 2026 07:42 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान इन दिनों अपने केदारनाथ दौरे को लेकर चर्चा में हैं। 
  • उनके मंदिर जाने और पूजा-पाठ करने पर विवाद खड़ा हो गया है। 
  • अब स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती ने सारा के मंदिर जाने पर कड़े सवाल खड़े किए हैं। 
विज्ञापन
सारा अली खान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेत्री सारा अली खान हाल ही में केदारनाथ दर्शन करने पहुंची थीं। अब उनके दौरे पर अखिल भारतीय संत समिति के राष्ट्रीय महामंत्री स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती ने इस मामले पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। जानिए उन्होंने क्या कहा। 
विज्ञापन


हिंदू मंदिर पर्यटन स्थल नहीं हैं
मीडिया से बातचीत के दौरान स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती ने कहा, 'यह मौलानाओं का मामला है और उन्हें अपनी बहनों और बेटियों को रोकना चाहिए। हमने साफ कहा है कि अगर इस्लाम को लगता है कि हमारे डांडिया रास में मुस्लिम लड़के शामिल होने चाहिए, तो सिर्फ लड़के ही क्यों? उनके पूरे परिवार को इसमें शामिल क्यों नहीं होना चाहिए? उनकी बेटियां इसमें क्यों शामिल नहीं हो सकतीं? अगर बेटियां भी शामिल होती हैं, तभी इसका कोई मतलब बनता है।'

स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती ने आगे कहा, 'सारा अली खान की बात करें तो मद्रास हाईकोर्ट ने तीन दिन पहले ही फैसला दिया है कि हिंदू मंदिर पर्यटन स्थल नहीं हैं, बल्कि तीर्थस्थल हैं। अगर आपकी आस्था है तो आप वहां जा सकते हैं, लेकिन आपको अपनी आस्था दिखानी होगी। हम इस फैसले का स्वागत करते हैं।'
विज्ञापन
Trending Videos

सारा अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम @saraalikhan95
सारा के केदारनाथ दौरे पर क्यों हुआ विवाद?
दरअसल, बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान हाल ही में उत्तराखंड के केदारनाथ मंदिर पहुंची थीं। यहां उन्होंने दर्शन करने के साथ पूजा और आरती में भी हिस्सा लिया। उन्होंने मुख्य मंदिर के अलावा पास स्थित भुकुंट भैरव मंदिर में भी पूजा-अर्चना की।

सारा के इस दौरे पर बरेली के मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने आपत्ति जताई थी। ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना ने सारा के मंदिर जाने, पूजा करने और धार्मिक रस्मों में हिस्सा लेने को इस्लामिक कानून (शरिया) के हिसाब से नाजायज और हराम बताया था। उन्होंने अभिनेत्री से अल्लाह से माफी मांगने यानी तौबा करने की अपील भी की थी।

पहले भी अपने दौरे को लेकर चर्चा में रही हैं सारा
यह पहली बार नहीं है, जब सारा अली खान के मंदिर जाने को लेकर विवाद हुआ है। साल 2018 में उनकी डेब्यू फिल्म 'केदारनाथ' की कहानी को लेकर दक्षिणपंथी संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किया था। वहीं, सोशल मीडिया पर कुछ रूढ़िवादी इस्लामिक विचार रखने वाले लोग उनके अलग-अलग धर्मों के धार्मिक स्थलों पर जाने को लेकर भी आलोचना करते रहे हैं।
विज्ञापन

आयुष्मान खुराना, सारा अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम@lakmefashionwk
'उड़ता तीर' में नजर आई सारा
  • वर्कफ्रंट की बात करें तो सारा अली खान आखिरी बार आयुष्मान खुराना के साथ फिल्म 'उड़ता तीर' में नजर आईं।
  • इनके अलावा फिल्म में राहुल बोस, राम कपूर, सुहैल नैयर, गुलशन ग्रोवर, मुकुल देव, रघुबीर यादव, बृजेंद्र काला, संदीप आनंद, सुप्रिया पिलगांवकर और स्मिता तांबे भी अहम भूमिकाओं में नजर आए।
  • फिल्म 'उड़ता तीर' 23 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है।

ये भी पढ़ें- रामायण: कितनी लंबी है रणबीर कपूर की अगली फिल्म? सीबीएफसी से मिला यू सर्टिफिकेट; पोस्ट क्रेडिट सीन रहेगा खास
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें