फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सचिन नहीं सैफू की 'सारा' करेगी बॉलीवुड में बिग एंट्री

Sun, 03 May 2015 09:17 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला,नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
सारा जल्द ही बॉलीवुड में कदम रखने वाली हैं। जी हाँ! लेकिन हम बात कर रहे हैं सचिन नहीं बल्कि सैफ की बेटी सारा अली खान की।
विज्ञापन

सैफ अली खान और अभिनेत्री अमृता सिंह की बेटी सारा बॉलीवुड फिल्मों में काम करना चाहती हैं। वे जल्द ही फिल्मों में कदम रखने का इंतज़ार कर रही हैं।
ऐसी खबरे हैं कि सारा यशराज फिल्मों से अपने कैरियर की शुरुआत करेंगी। उन्हें कई बार अपने माता-पिता और करीना के साथ फिल्मी पार्टियों में शिरकत करते देखा गया है।

विज्ञापन

पिता की सहमति से आयेंगी फिल्मों में

सारा ने कोलंबिया में लंदन स्कूल ऑफ इकॉनॉमिक्स से डिग्री हासिल की है। शुरूआत में खबर थी की सारा की माँ अमृता नहीं चाहती की वे फिल्मों मे आयें। अमृता अपनी बेटी को बहुत कम उम्र में ग्लैमर की दुनिया में नहीं भेजना चाहती, बल्कि उसे डॉक्टर बनना चाहती थीं।
वेसे सारा ऐसे खानदान सें ताल्लुक रखती हैं जहां माँ अमृता और करीना, पिता सैफ, बुआ सोहा अली खान और खुद दादी शर्मीला सभी बॅालीवुड की बड़ी हस्तियों में शुमार करतें हैं। ऐसे में सारा का फिल्मों में आना कोई बड़ी बात नहीं होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें