फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi Cloud Burst: सारा अली खान से सोनू सूद तक, उत्तरकाशी आपदा पर छलका सितारों का दर्द, की प्रार्थना

Wed, 06 Aug 2025 10:36 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Uttarkashi Cloud Burst: उत्तराखंड के उत्तरकाशी के धराली में कल मंगलवार को भारी बारिश के बाद बादल फटा और भयानक तबाही मच गई। इसमें चार लोगों की जान चली गई है और कई घालय हैं। घटना पर सारा अली खान, सोनू सूद सहित कई सितारों ने दुख जताया है।
विज्ञापन
सारा अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के उत्तरकाशी के धराली में मंगलवार को भारी बारिश के बाद बादल फटा और भयानक तबाही मच गई। खीर गंगा से आई तबाही में धराली गांव बर्बाद हो गया। पानी के सैलाब और मलबे की चपेट में आने से पूरे गांव में चीख-पुकार मच गई। करीब चार लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि करीब 70 लोग लापता बताए जा रहे हैं। इस आपदा पर एक्ट्रेस सारा अली खान और सोनू सूद सहित कई फिल्मी सितारों का दर्द छलका है।

विज्ञापन

प्रभावितों के लिए की प्रार्थना
अभिनेत्री सारा अली खान ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए उत्तकाशी में बादल फटने के कारण हुई तबाही पर दुख जताया है। उन्होंने कल मंगलवार देर रात इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट साझा कर प्रभावितों के लिए प्रार्थना की। साथ ही आपातकालीन सेवाएं उपलब्ध कराने वाले नंबर भी शेयर किए हैं। 

इमरजेंसी नंबर शेयर किए
सारा अली खान ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट शेयर कर लिखा है, 'उत्तराखंड की घटना से प्रभावित सभी लोगों के प्रति मेरी संवेदना है। मैं सभी की सुरक्षा के लिए प्रार्थना करती हूं। प्रभावितों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ मिले। संबल मिले'। एक अन्य पोस्ट में उन्होंने उत्तरकाशी जिला आपातकालीन संचालन केंद्र द्वारा बचाव अभियान में मदद के लिए जारी किए गए आपातकालीन नंबर शेयर किए हैं। 

विज्ञापन

सोनू सूद ने लिखा- 'देश के एकजुट होने का वक्त'
सोनू सूद ने एक्स अकाउंट से पोस्ट शेयर कर लिखा है, 'उत्तराखंड के उत्तरकाशी में आई विनाशकारी बाढ़ और बादल फटने से मन व्यथित है। प्रभावित हर के लिए प्रार्थना। यह पूरे देश के एकजुट होने का समय है। सरकार अपना काम कर रही है, हमें व्यक्तिगत रूप से हर उस व्यक्ति के लिए खड़ा होना चाहिए, जिसने अपना घर, अपनी आजीविका और अपना जीवन खो दिया है'।




भूमि पेडनेकर और अदिवि शेष ने जताया दुख
भूमि पेडनेकर ने सोशल मीडिया पोस्ट शेयर कर लिखा है, 'हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में जो हो रहा है, वह दिल दहला देने वाला है'। उनके अलावा एक्टर अदिवि शेष ने भी घटना पर दुख जताया है। उन्होंने लिखा है, 'उत्तराखंड में आई आपदा के विजुअल्स से दिल टूट गया है। सभी प्रभावितों के लिए प्रार्थनाएं'।



मलबे में दबे मकान, सड़कें धराशायी
जिला प्रशासन ने बताया कि देर शाम तक 130 लोगों को रेस्क्यू किया जा चुका था। चार लोगों के मरने की पुष्टि की है। जबकि करीब 70 लोग लापता बताए जा रहे हैं। साथ ही 30 होटल-दुकान-घर मलबे में बहने के कयास लगाए जा रहे हैं। कुछ मकान मलबे में दब गए हैं, सड़कें धराशायी हो गई हैं। धराली गांव के चारों ओर भयानक तबाही मची है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें