फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सारा और सुशांत की फिल्म 'केदारनाथ' की शूटिंग इस दिन से होगी शुरू

Tue, 05 Sep 2017 12:39 PM IST
amarujala.com- Presented by :मंजू ममगाईं
विज्ञापन
kedarnath
विज्ञापन
सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान की बॉलीवुड डेब्यू फिल्म 'केदारनाथ' की शूटिंग 5 सितंबर से शुरू होने वाली है। इस बात की जानकारी खुद फिल्म के निर्देशक अभिषेक कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर करके दी है।
विज्ञापन


पढ़ें- बेटी न्यासा की वजह से नींद की गोलियां लेने पर मजबूर हुए अजय देवगन

कहा जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग शुरू होने से कई दिन पहले ही सारा और सुशांत देहरादून के लिए निकल गए थे। इतना ही नहीं वहां पहुंचकर दोनों कलाकारों ने भगवान् शिव के सामने माथा भी टेका।

फिल्म की शूटिंग डेट की जानकारी देते हुए अभिषेक कपूर ने फिल्म की स्क्रिप्ट की कॉपी की फोटो को भी फैंस के साथ शेयर करते हुए लिखा,'एक साल से फिल्म की कहानी पर काम कर रहे थे, आख़िरकार फिल्म की शूटिंग शुरू होने वाली है'।
विज्ञापन

    1 year of prep and the day is almost here when we start filming. Every new film is an opening of a new world full of new experiences. Cant wait for this one to start unravelling.. shoot begins 5 th sept.. #jaibholenath #kedarnath #kedarnaththemovie #saraalikhan @sushantsinghrajput @iprernaarora @kriarj @pragyadav @guyintheskypictures #shiva A post shared by Abhishek kapoor (@gattukapoor) on Sep 3, 2017 at 3:40am PDT

बता दें इस फिल्म की टैगलाइन है- लव इज ए पिलग्रिमेज। फिल्म 'केदारनाथ' को लेकर सारा और सुशांत काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। सारा और सुशांत के फोटो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं।
    #nicetomeetcha #actorsprepare readings begin #magicintheair #sushantsinghrajput #kedarnath #saraalikhan #balajitelefilms #guyinthesky #guyintheskypictures #kriarjentertainment @iprernaarora @ekmainaurektu7_ @guyintheskypictures @sushantsinghrajput @pragyadav A post shared by Abhishek kapoor (@gattukapoor) on Aug 17, 2017 at 9:28am PDT

अभिषेक कपूर की इस फिल्म में सारा एक अमीर टूरिस्ट का रोल निभाएंगी वहीं सुशांत एक पिट्ठू की भूमिका में नजर आने वाले हैं। ये फिल्म साल 2018 में रिलीज की जाएगी। फैंस काफी समय से सारा के बॉलीवुड डेब्यू को लेकर बेचैन है ऐसे में ये समय उनके लिए काफी लंबा हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें