फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'केदारनाथ' का टीजर रिलीज, बेहतरीन डायलॉग के साथ मिलिए मुक्कू से

Sat, 24 Nov 2018 04:06 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Sara Ali Khan - फोटो : twitter
विज्ञापन
सारा अली खान और सुशांत सिंह की फिल्म 'केदारनाथ' का नया डायलॉग टीजर रिलीज हो गया है। इस टीजर में सारा अली खान दमदार डायलॉग बोलते हुए नजर आ रही हैं। 20 सेकेंड के इस टीजर में सिर्फ सारा अली खान नजर आ रही हैं। 
विज्ञापन


इस फिल्म का गाना 'नमो नमो' पहले ही रिलीज हो गया था। यह गाना दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। वहीं अब इस फिल्म का डायलॉग टीजर लोगों को काफी इंप्रेस कर रहा है। इस डायलॉग टीजर में सारा अली खान जबरदस्त एक्टिंग के साथ बेहतरीन डायलॉग बोलती हुई नजर आ रही हैं। 

एक सीन में सारा अपने पापा को पंडित जी कह रही हैं। वह कहती हैं - 'पंडित जी इस बार आप हिसाब पर बैठाना। यह दाल-रोटी बनाना औरतों के काम नहीं करेंगे हम।' वहीं एक और सीन में सारा कह रही हैं - 'पंडित जी को जेल हो जाए, मासूम सी बच्चियों से कितना काम करा रहे हैं।' 
विज्ञापन


केदारनाथ फिल्म के टीजर में सारा अली खान का नाम रिवील हो गया है। इस फिल्म में सारा का नाम मुक्कू है। टीजर में दिखाया है कि सारा काफी मुंहफट है। वह टीजर में अपने पापा से अरेंज मैरिज को लेकर बहस करती हुई दिखाई दे रही हैं। 

फिल्म 'केदारनाथ' की कहानी साल 2013 में आई त्रासदी पर आधारित है। त्रासदी को फिल्म में लव स्टोरी के रूप में दिखाया गया है। इस फिल्म में सारा अली खान के साथ सुशांत सिंह राजपूत मुख्य भूमिका में हैं। 'केदारनाथ' फिल्म अगले महीने 7 दिसंबर को रिलीज हो रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें