फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खूबसूरत अदा और बिंदास अंदाज के लिए मशहूर थीं सारा अली खान, ड्रग्स में नाम आने के बाद हो रहीं ट्रोल

Thu, 24 Sep 2020 06:37 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Sara Ali khan - फोटो : Twitter- @iSaraAliKhan
सुशांत सिंह राजपूत (Sushant singh rajput case) की मौत के मामले से जुड़े ड्रग्स केस (Bollywood Drugs case) की जांच कर रही एनसीबी ने सारा अली खान (Sara Ali khan) समेत कई अभिनेत्रियों को समन भेजा है। सारा पूछताछ में सहयोग करने के लिए गोवा से मुंबई पहुंच चुकी हैं। कुछ घंटे पहले सारा को गोवा एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। इस दौरान सारा अपनी मां अमृता सिंह के साथ दिखाई दीं। फोटो में एक्ट्रेस ब्लैक एंड व्हाइट ट्रैक सूट में एयरपोर्ट पर मौजूद नजर आ रही हैं।
 
विज्ञापन

2 of 5
sara ali khan - फोटो : Twitter- @iSaraAliKhan
सारा अली खान को 26 सितंबर को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। बीते रोज नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) की टीम सारा अली खान के आवास पर समन पहुंचाने के लिए पहुंची थी। एनसीबी ने रिया और उनके भाई शौविक चक्रवर्ती के व्हाट्सएप चैट से सबसे पहले सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह और रणवीर सिंह की फैशन डिजाइनर सिमोन खंबाटा से नाम निकाला था।
विज्ञापन

3 of 5
sara ali khan - फोटो : Twitter- @iSaraAliKhan
सारा अभी तक जहां अपने फैशन स्टेटमेंट और खूबसूरत अदाओं और बिंदास अंदाज के लिए मशहूर थीं, वहीं अब सोशल मीडिया पर उनकी ड्रग पार्टी की चर्चाएं हैं। सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है। कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि सारा सुशांत के साथ टापू पर पार्टी करने जाती थीं, जहां संभवत: ड्रग्स का सेवन किया जाता था।

4 of 5
सारा और सुशांत - फोटो : Twitter- @iSaraAliKhan
रिपोर्ट के मुताबिक रिया चक्रवर्ती ने बताया है कि फिल्म 'केदारनाथ' की शूटिंग के वक्त सारा अली खान और सुशांत सिंह राजपूत भारी मात्रा में ड्रग्स लेते थे। सारा ने सुशांत के साथ केदारनाथ से बॉलीवुड डेब्यू किया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी लेकिन सारा और सुशांत के अफेयर की खबरों ने खूब सुर्खियां बटोरीं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दीपिका पादुकोण - फोटो : पीटीआई
सुशांत (Sushant Singh Rajput) मामले की जांच का दायरा बढ़ने और इसमें ड्रग्स का एंगल जुड़ने के बाद बॉलीवुड के कई बड़े नाम इस मामले में सामने आए हैं। दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone), श्रद्धा कपूर और सारा अली खान (Sara Ali khan) को एनसीबी के सामने अगले तीन दिन में पेश होना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें