फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मेरी आवाज का सम्मान किया गया'; 'धुरंधर 2' में अपने गाने 'ओए ओए' को शामिल किए जाने पर बोलीं सिंगर सपना मुखर्जी

Sat, 28 Mar 2026 08:01 PM IST
Jyoti Raghav एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Sapna Mukherjee On Oye Oye Recreation: फिल्म 'धुरंधर 2' में साल 1989 में आई फिल्म ‘त्रिदेव’ का गाना रीक्रिएट करके शामिल किया गया है। इस गाने को मूल रूप से सपना मुखर्जी ने गाया। हाल ही में इस गाने को 'धुरंधर 2' में पेश किए जाने पर सपना ने रिएक्शन दिया है।
विज्ञापन
धुरंधर 2-सपना मुखर्जी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज' में कई पुराने गानों को नए तरीके से पेश किया गया है। इन्हीं में एक गाना है 'ओए ओए'। 90 के दशक का यह गाना मूल रूप से सिंगर सपना मुखर्जी ने गाया। अब फिल्म 'धुरंधर 2' में इस गाने को रिक्रिएट करके पेश किए जाने पर उन्होंने प्रतिक्रिया दी है। समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, सपना मुखर्जी का कहना है कि 'धुरंधर 2' में इस गाने का शामिल होना न सिर्फ एक नॉस्टैल्जिक पल है, बल्कि उनके काम की एक गहरी पहचान भी है।

विज्ञापन


'धुरंधर 2' में दिखाया गया यह गाना
फिल्म 'धुरंधर' को बीते वर्ष रिलीज किया गया था और ब्लॉकबस्टर रही थी। अब इसका दूसरा पार्ट यानी 'धुरंधर 2' भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। रणवीर सिंह अभिनीत फिल्म के कई अहम सीन्स में क्लासिक हिंदी गानों का इस्तेमाल किया गया है, जो ज्यादातर 70 से 90 के दशक के हैं। 'धुरंधर 2' के क्लाइमैक्स में गाना 'ओए ओए... ऐ तिरछी टोपीवाले' फ्लैशबैक के दौरान बजता है। यह गाना जमील जमाली (राकेश बेदी) की बैक स्टोरी दिखाता है और यह भी बताता है कि उसने बड़े साहब को जहर कैसे दिया था। 

Trending Videos
विज्ञापन

सपना बोलीं- 'गाने की पहचान बनाए रखी'
साल 1989 की फिल्म 'त्रिदेव' के 'ओए ओए' गाने को सपना मुखर्जी और अमित कुमार ने गाया। यह गाना जबर्दस्त हिट हुआ था। इसे एक्टर नसीरुद्दीन शाह और सोनम पर फिल्माया गया। आज के दौर में, जब पुराने गानों के नए वर्जन में अक्सर पुराने सिंगर्स की जगह नए सिंगर्स ले लेते हैं तो सपना मुखर्जी ने आदित्य धर के प्रति आभार जताया है। उनका कहना है कि आदित्य धर ने इस गाने की पहचान और गरिमा को बनाए रखा।

सपना मुखर्जी को गाने के लिए मिला था अवॉर्ड
पीटीआई को दिए इंटरव्यू में सपना मुखर्जी ने कहा, 'आदित्य धर इस बात का पूरा श्रेय पाने के हकदार हैं कि उन्होंने इस गाने को पूरे सम्मान के साथ पेश किया। फिल्म में इसे एक अहम जगह दी। आज, मेरी आवाज को बदला नहीं गया, बल्कि उसका सम्मान किया गया और एक कलाकार के लिए यही सबसे बड़ी बात होती है। बता दें कि सपना को इसी गाने के लिए बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें