फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपना चौधरी ने गायों के बीच केक काटकर सेलिब्रेट किया बर्थडे

Fri, 28 Sep 2018 11:49 AM IST
मनोरंजन डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
सपना चौधरी
विज्ञापन

हरियाणवी डांसर सपना चौधरी ने झज्जर में अपना बर्थडे मनाया। उन्होंने यहां गायों के साथ केक काटकर अपना यह जन्मदिन सेलिब्रेट किया। सपना बृहस्पतिवार को गोकुलधाम गोसेवा महातीर्थ पहुंचीं और यहां की अधिष्ठात्री कहलाने वाली कामधेनु गोमाता के सामने उन्होंने केक काटा। गाय को भी उन्होंने बर्थडे केक खिलाया। अपनी इस खुशी को सपना ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

विज्ञापन


कहा जाता है कि सपना गोकुलधाम पहुंचकर गोवंश के प्रति अक्सर अपना प्रेम जाहिर करती रहती हैं। यही नहीं गायों की सेवा को लेकर सपना गोकुलधाम में कई शो भी कर चुकी हैं। हालांकि सपना का कहना है कि गायों से प्यार या लगाव के पीछे कोई मकसद नहीं बल्कि इंसानियत है। इंसान अपने दर्द को बता सकता है, लेकिन बेजुबान पशु अपना दर्द नहीं बता सकते। उन्होंने कहा कि यहां आकर उन्हें बड़ा सुकून मिलता है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें