फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सान्या मल्होत्रा की फिल्म 'पगलैट' की शूटिंग पूरी, इस साल गर्मियों में रिलीज होगी फिल्म

Tue, 14 Jan 2020 01:22 AM IST
Mishra Mishra मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
Sanya Malhotra - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
विज्ञापन

दो महीने लंबे आखिरी शेड्यूल के बाद सान्या मल्होत्रा की फिल्म पगलैट की शूटिंग पूरी हो गई है। उमेश बिष्ट के निर्देशन में बनी फिल्म 'पगलैट' में सान्या मल्होत्रा एक ऐसी लड़की का किरदार निभा रही हैं जो प्यार और अपनेपन के सवालों के बीच अपने उद्देश्य और पहचान की खोज में है।

विज्ञापन


एकता कपूर की कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स और गुनीत मोंगा की कंपनी सिख्या एंटरटेनमेंट ने नवंबर 2019 में सान्या मल्होत्रा अभिनीत अपनी आगामी फिल्म 'पगलैट' की घोषणा की थी। इस फिल्म की शूटिंग पिछले साल लखनऊ में शुरू हुई थी। फिल्म के दो महीने लंबे आखिरी शेड्यूल के बाद फिल्म की शूटिंग पूरी हो गई है।

विज्ञापन

Sanya Malhotra - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
एकता कपूर को ऐसी फिल्में करने के लिए जाना जाता है जो रूढ़िवादी और विद्रोही महिलाओं की कहानी को परदे पर उतारती हैं। इस फिल्म के लिए वह ऑस्कर विनर फिल्म मेकर गुनीत मोंगा के बैनर सिख्या एंटरटेनमेंट के साथ सहयोग कर रही हैं। ये फिल्म इसी साल गर्मियों में रिलीज होने जा रही है।

Bigg Boss 13: इन तीन कंटेस्टेंट के साथ हुआ था यौन शोषण, जानें किसकी क्या है कहानी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें