फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परदे पर 'पटाखा' बनकर लौटी 'दंगल' गर्ल सान्या मल्होत्रा, ऐसा उनका फर्स्ट लुक

Mon, 25 Jun 2018 11:44 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
फिल्म 'दंगल' में अपनी एक्टिंग से दर्शकों के दिलों को जीतने वाली एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा की दूसरी फिल्म 'पटाखा' का फर्स्ट लुक जारी हो गया है। पता हो कि सान्या मल्होत्रा ने फिल्म 'दंगल' में बबीता फोगाट का रोल अदा किया था। बात करें 'पटाखा' में सान्या के फर्स्ट लुक की तो वह इसमें गांव की महिला के लिबाज में धान के खेत में बैठी नजर आ रही हैं। 
विज्ञापन


फिल्म के फर्स्ट लुक को खुद सान्या ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर शेयर भी किया है। इसके साथ उन्होंने पटाखा की रिलीज डेट का भी खुलासा कर दिया है। यह फिल्म 28 सितंबर को रिलीज होगी। इस फिल्म में सान्या मल्होत्रा के साथ कॉमेडियन और एक्टर सुनील ग्रोवर मुख्य भूमिका में नजर आंगे, जबकि टीवी एक्ट्रेस राधिका मदान इस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। 
खबरों की मानें तो 'पटाखा' के निर्देशक विशाल भारद्वाज ने पहले इस फिल्म का नाम 'छुर्रियां' रखा था। लेकिन किसी कारण के चलते अब फिल्म का नाम बदलकर 'पटाखा' रख दिया गया है। गौरतलब है कि इस फिल्म में दो बहनों की कहानी को दर्शाया गया है जो राजस्थान में रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें