कॉमेडी के साथ किया एक्शन
‘धमाल 4’ में संजीदा का किरदार जितनी कॉमेडी करता है, उतना ही एक्शन भी करता है। कई सीन में वह बड़े एक्शन स्टार्स के साथ एक्शन करती नजर आईं।
उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, ‘मेरे हर सीन में एक्शन था। मुझे उल्लू बनाया गया। मुझे कहा गया था कि कॉमेडी करनी है, लेकिन मुझसे एक्शन करवा लिया गया।’
संजीदा ने बताया कि सेट पर यह बात मजाक बन गई थी कि जहां अजय देवगन जैसे बड़े एक्शन स्टार मौजूद हैं, वहां उनसे एक्शन सीन करवाए जा रहे थे। उन्होंने कहा, ‘मैं सच बोल रही हूं, अजय देवगन सेट पर थे और मुझसे सारे एक्शन सीन कराए जा रहे थे। यह सेट पर मजाक बन गया था।’
‘धमाल 4’ के बारे में
‘धमाल 4’ में रवि किशन, संजय मिश्रा, उपेंद्र लिमये, अंजलि आनंद और ईशा गुप्ता भी नजर आए। फिल्म को क्रिटिक्स से ज्यादा अच्छे रिव्यू नहीं मिले, लेकिन दर्शकों ने इसे काफी पसंद किया। फिल्म ने दुनियाभर में 200 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की और बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई।
ये भी पढ़ें- Toxic: कर्नाटक में सबसे ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज होगी ‘टॉक्सिक’, जानिए मेकर्स ने क्यों लिया यह फैसला?