फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंजीर की रीमेक में काम करेंगे संजय दत्त

Fri, 26 Oct 2012 05:17 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त 1973 में आई अमिताभ बच्चन अभिनीत हिट फिल्म ‘जंजीर’ के रीमेक में शेर खान की भूमिका निभाएंगे। अपूर्व लखिया द्वारा निर्देशित की जानी वाली इस फिल्म में दक्षिण के स्टार चरन तेजा और बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा मुख्य भूमिकाओं में होंगे।
विज्ञापन


70 के दशक में आई प्रकाश मेहरा निर्देशित फिल्म जंजीर में शेर खान की भूमिका वरिष्ठ अभिनेता प्राण ने निभाई थी। इस फिल्म के तेलुगू वर्जन में अभिनेता सोनू सूद शेर खान की भूमिका निभाएंगे। फिल्म के तेलुगू और हिंदी वर्जन की शूटिंग एक साथ चलेगी। इसे अगले वर्ष प्रदर्शित करने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें