फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहरुख के बैनर की फिल्म 'कामयाब' की रिलीज डेट आई सामने, ये दिग्गज कलाकार निभाएगा मुख्य किरदार

Fri, 31 Jan 2020 08:01 PM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
कामयाब - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
विज्ञापन

शाहरुख खान हिंदी फिल्म जगत के एक कामयाब अभिनेता तो हैं ही, अब वह एक सफल निर्माता के तौर पर भी पहचान बनाते जा रहे हैं। इसी फेरिस्त में शाहरुख का रेड चिलीज एंटरटेनमेंट फिल्म 'कामयाब' लेकर आ रहा है। इस फिल्म में संजय मिश्रा, दीपक डोबरियाल  और सारिका सिंह नजर आएंगी। इस फिल्म का निर्देशन हार्दिक मेहता ने किया है। यह फिल्म 6 मार्च 2020 को दस्तक देगी।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, 'फिल्म में संजय मिश्रा मुख्य किरदार के तौर पर दिखेंगे। फिल्म में वह एक अभिनेता ही बने हुए हैं जो अतिरिक्त कलाकार के तौर पर अपना करियर शुरू करता है। धीरे-धीरे उसकी पहचान एक बेहतरीन कलाकार के तौर पर बन जाती है। गौरतलब है कि संजय मिश्रा का खुद का करियर भी कुछ ऐसे ही बना है। मेकर्स के अनुसार संजय इस किरदार के लिए सर्वश्रेष्ठ विकल्प हैं।'

इस फिल्म को अंतर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल्स में काफी सराहा गया है। इसे बुसान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, न्यूयॉर्क सिटी साउथ एशियन फिल्म फेस्टिवल, इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न, शंघाई इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में काफी प्रशंसा मिली है। रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के सीइओ गौरव वर्मा ने अपनी खुशी साझा करते हुए कहा, 'इस फिल्म को दुनिया भर में पहचान मिली है। हम इस फिल्म को बड़े पैमाने तक पहुंचाना चाहते हैं। यह हमारी इंडस्ट्री से जुड़ी बेहद मनोरंजक और दिल को छू लेने वाली फिल्म है। मुझे यकीन है कि यह कहानी सभी का दिल जीत लेगी।
विज्ञापन


गौरतलब है कि फिल्म 'जीरो' के बाद से ही शाहरुख खान फिल्मों से दूर हैं। इस दौरान उन्होंने निर्माण तो कई प्रोजेक्ट्स का किया है लेकिन अभिेनेता के तौर पर अब भी उन्हें अपनी फिल्म की तलाश है। बीते दिनों ऐसी चर्चा थी कि अगली फिल्म के सिलसिले में शाहरुख की राजकुमार हिरानी, राज निदिमोरू, कृष्णा डीके, सिद्धार्थ आनंद और ऐटली से बात चल रही है। हालांकि अभी किसी भी फिल्म की पुष्टि नहीं की जा सकी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें